Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: सर्वखाप महापंचायत का हुआ आयोजन

शाहपुर। (Muzaffarnagar News)पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार क्षेत्र के गांव काकडा मे आज सर्वखाप महापंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न खापों से जुडे खाप चौधरी तथा क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम मे अतिथि के रूप मे पधारे भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ.नरेश टिकैत का माल्यार्पण कर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। रैली स्थल पर मौजूद लोगो का कहना है कि गांव काकडा मे आयोजित महापंचायत मे उमडी भारी भीड ने टिकैत बंधुओ को संजीवनी देने का काम किया है।

बताया जाता है कि महापंचायत मे पहुंचे हरियाणा के विधायक अमरजीत सिह ने 21 लाख रूपये से भरा बैग मंच से सौंपा। गठवाला खाप से 7 थाम्बेदार महापंचायत मे पहुंचे।

बैठक मे सर्व खाप महामंत्री चौधरी सुभाष बालियान एवं खाप चौधरियो द्वारा वैश्य समाज चौधरी के रूप मे भाकियू सुप्रीमो एवं बालियान खाप चौधरी नरेश टिकैत उपस्थित रहे।

इस अवसर पर डा.बिजेन्द्र बालियान मुण्डभर,गौरव बालियान, अभिजीत बालियान, ररेशपाल आक्खी, भगत सिंह, फूल सिह, विशाल बालियान आदि मौजूद रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21269 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two + 5 =