Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: भारतीय योग संस्थान के गोष्ठी का हुआ आयोजन

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  भारतीय योग संस्थान के निशुल्क योग साधना केंद्र ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल मुजफ्फरनगर में शुद्धि क्रियाओं का योग साधना को उत्तम बनाने में महत्व विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गोष्टी की अध्यक्षता रामकुमार राठी ने की तथा संचालन केंद्र प्रमुख नीरज बंसल ने किया।

सर्वप्रथम ओम ध्वनि और गायत्री मंत्र से केंद्र प्रमुख नीरज बंसल ने योग साधना प्रारंभ कराइ तत्पश्चात गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में बोलते हुए गवर्नमेंट कॉलेज फील्ड के योग साधना केंद्र के केंद्र प्रमुख श्री यज्ञ दत्त आर्य ने बताया कि शुद्धि क्रियाओं का योग साधना को अच्छा बनाने में विशेष महत्व है।

शुद्धि क्रियाओं के अंतर्गत कुंजल क्रिया एवं रबड़ नेति सूत्र नेती तथा जलनेति आती हैं। जिला संगठन मंत्री डॉक्टर अमित कुमार ने बताया की सूत्र नेती के साथ-साथ यदि एनिमा भी १५ दिन के अंतराल से ले लिया जाए तो हमारी बड़ी आंत की सफाई हो जाती है। जिला प्रधान राज सिंह पुंडीर ने बताया कि शुद्धि क्रियाओं से शरीर के विजातीय तत्व बाहर निकल जाते हैं जिससे शरीर लचीला और शुद्ध होता है।

जिला मंत्री योगेश्वर दयाल ने बताया कि नियमित शुद्धि क्रिया करने से शरीर शुद्ध, पवित्र और निर्मल हो जाता है। योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने बताया कि कुंजल क्रिया १५ दिन में एक बार या विशेष परिस्थिति में यदि पित्त का प्रकोप बढ़ गया है तो हफ्ते में एक बार करने से लाभ मिलता है। जल नेती, घृत नेति प्रतिदिन करनी चाहिए।

नेती क्रिया करने से साइनस के और आंख कान व गले के दोष दूर होते हैं। कार्यक्रम के अध्यक्ष और क्षेत्रीय प्रधान श्री राम कुमार राठी ने बताया कि शुद्धि क्रियाओं का एक साधक के लिए अत्यधिक महत्व है । शुद्धि क्रिया करने से हमारी साधना बलवती होती है। व्यक्ति की उन्नति साधनों में नहीं बल्कि साधना से होती है ।

इस अवसर पर भारतीय संस्थान के सभी अधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अंकुर मान, राज मोहन गुप्ता ,रवीश कुमार, वीर सिंह ,आचार्य रामकिशन सुमन क्षेत्रीय प्रधान श्री राजीव रघुवंशी आदि का विशेष सहयोग रहा ।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21202 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 + 17 =