Muzaffarnagar News: ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक ने किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ग्राम पावटी में गाटा मिलान का निरीक्षण ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक रोहाना गन्ना पर्यवेक्षक द्वारा गाटा मिलान का कार्य किया गया।
ग्राम पावटी में गाटा मिलान का निरीक्षण ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक रोहाना विनोद कुमार गन्ना पर्यवेक्षक परवीन कुमार द्वारा गाटा मिलान का कार्य किया जारहा है ग्राम पावटी के किसानों की भूमि आसपास के अन्य ग्रामों में भी है ऐसे किसानों को कहा गया कि वे पेपर पर लिख कर हस्ताक्षर कर मोबाइल नम्बर सहित गाटा वार अपना रकबा पर्यवेक्षक को देदें ताकि समस्त भूमि दर्ज हो जाये ।
सभी किसान अपना गन्ना रकबा भी जाँच ले ताकि कोई परेशानी न आये।उसके उपरान्त महिला समूह द्वारा तैयार किये गए पौधे से तैयार प्लाट का निरीक्षण किया गया ।निरीक्षण के समय कृषक कोशेन्द्र त्यागी,जी एम केन नरेश मलिक जी व शशि प्रकाश सिंह जी उपस्थित रहे।

