Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: महिला की गोली लगी लाश मिलने से सनसनी फैली, फोर्स मौके पर

Muzaffarnagar News:जनपद के बुढाना थाना क्षेत्र में आज सुबह एक महिला की गोली लगी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद मामले की छानबीन शुरु कर दी है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुढाना थाना क्षेत्र के गांव नगवा में आज सुबह एक 34 वर्षीय महिला की गोली लगी लाश उसके ही घर में पडी मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक महिला गांव नगवा के ही निवासी मनोज की पत्नी अलका बताई जा रही है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना बुढाना पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।
पुलिस ने मृतका का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्यवाही शुरु कर दी है। अलका की हत्या हुई है अथवा उसने खुद गोली मारकर आत्महत्या की है, पुलिस इस सवाल का जवाब तलाशने में जुटी है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21176 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 + eleven =