Muzaffarnagar News: पर्दाफाश झील पर अधजला शव मिलने से फैली सनसनी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) आज सवेरे शामली रोड पर पर्दाफाश झील पर एक युवक का अधजला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर तहकीकात की तो नजदीक ही एक युवक के कपडे व मोबाइल फोन पडा मिला। कपडों से मिले सोसायड नोट बरामद हुआ। जो विगत दिनों कृष्णापुरी से लापता हुए गौरव का बताया जा रहा है।
गौरव के कपडै मोबाइल फोन व सोसायड नोट मिलने की सूचना पर उसके परिजन भी मौके पर पहुंच गये। पुलिस का कहना है कि शव इतनी बुरी तरह से जल चुका है कि उसकी पहचान नहीं हो रही है। पुलिस इस गुत्थी के सुलझाने का प्रयास कर रही है और शव को परीक्षण के लिए भेज दिया है।
पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सवेरे कुछ लोगों ने पर्दाफाश झील पर एक युवक का अधजला शव पडे देखा। घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी और मौके पर लोगों की भीड जुट गयी। सूचना मिलने पर शहर कोतवाल आनंददेव मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
मौके पर पहुंची पुलिस ने अधजले शव को कब्जे में लेकर आसपास तहकीकात की तो समीप ही किसी युवक के कपडे व मेबाइल फोन पडा हुआ था। कपडों से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ। जिसमें विगत दिनों कृष्णापुरी से लापता हुए गौरव शर्मा ने देनदारियों से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात लिखी है।
मोबाइल फोन भी लापता का ही बताया जा रहा है। जानकारी मिलने पर गौरव के परिजन भी मौके पर पहुंच गये। पुलिस सोसायइड नोट और शव की गुत्थी सुलझाने में लगी हुई है। पुलिस सूत्रो का कहना है कि पूरे मामले की जांच पडताल के बाद ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पडताल मे जुट गई है।
प्रवेज आलम को जिताये
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर ने कुसुम फार्म में कहा कि हम विकास के मुद्दे पर चुनाव लड रहे है। हम अन्य दलो की तरह हिन्दू मुस्लिम की बात नहीं करते, हम केवल विकास की बात करते हैं। जनता का अशीर्वाद हमें प्राप्त होगा और हम भारी मतो से जीतेगे।
उन्होंने भाजपा पर जमकर भडास निकाली। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल हिन्दुत्व की बात करती है मगर हिन्दू के लिए कुछ नहीं करती। उन्होंने सपा, बसपा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यदि हमारी सरकार बनी तो जनता को विकास करने का तरीका दिखायेंगे। उन्होंने क्षेत्र की जनता से अपील की कि वह प्रत्याशी परवेज आलम को चुनाव जिताकर विधानसभा भेजे और उसके बाद नगर का विकास होगा।
उन्होंने कहा कि यूपी में हमारी हिस्सेदारी के बिना सरकार नहीं बनेगी। इस दौरान प्रत्याशी परवेज आलम एडवोकेट, मौ० आजम चौधरी, खेरूल बर्स सलमानी, निजाम चौधरी, आफताब राना, अमीर आलम, इंतजार अंसारी, तरूण पाल सिंह, हाजी याकूब, मांगेराम प्रजापति आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

