Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: भोलो की सेवा कर सम्मान पत्र भेट किये

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) भारतीय विश्व कल्याण उत्थान समिति द्वारा रुड़की रॉड स्थित शिवर में भोलो की सेवा कर सम्मान पत्र भेट कर जनपद के सम्मान से कावड़ियों को सम्मानित किया।

नगर कोतवाली क्षेत्र रुड़की रॉड पर नरेश गुप्ता (बंटी) के साथ समिति ने हरिद्वार से गंगाजल लेकर आ रहे भोलो की सेवा की । जहाँ भोलो के लिए उचित ठहरने,स्न्नान करने भोजन प्रसाद की व्यवस्था तथा भोलो के स्वास्थ हेतु चिकित्सा व्यवस्था का बहतरीन प्रबन्ध रखा गया। वही बड़ी संख्या में शिव भक्तों ने विश्राम कर जनपद की धरती को पावन किया।

सेवा में बंटी भाई के साथ भारतीय विश्व कल्याण उत्तथान समिति प्रबन्धक संजय धीमान के साथ समिति के उच्च पदाधिकारियो ने भोलो के चरणों पर पड़े चलो व जख्मो पर दवाई पट्टी कर भोलो की पीड़ा को बांटने का काम किया। कावड़ शिविर की सुंदरता को चार चांद लगाते हुए विशाल लाइट कावड़ लेकर आ रहे भोले सुंदर आकर्षक झांकी में भगवान शिव ,माता पार्वती ,नाग ,नागिन व सपेरे की झांकी का बहतरीन किरदार बनाये रहे।

कावड़ शिवर में अपनी बहतरीन अदाकारी फिल्मी अंदाज में भगवान आशुतोष के भजनों पर नृत्य कर नगर को भक्तिमय कर हजारो की संख्या में उपस्थित श्रदालुओ को भाव विभोर कर तालिया बटोरी। समिति के प्रबंधक संजय धीमान व नरेश गुप्ता (बंटी) परिवार ने भोलो को सम्मान पत्र देकर शिवर की व्यवस्थाओ में आराम व भोजन के लिए आमंत्रित किया व खूब सेवा की।

सुंदर सेवा में बंटी भाई, अशुतोष धीमान,संदीप धीमान,वीरेंद्र धीमान,मोहित धीमान,ब्रजपाल धीमान, नरेश गुप्ता,पंकज मित्तल,भानु बंसल, लाला महेंद्र सिंह,तुषार बंसल,मुकेश कुमार,अनिल धीमान,आशीष धीमान,अनोज धीमान,मंजू धीमान,रजत बंसल,गौरव धीमान,प्रदीप धीमान व आर्य बंसल आदि का बड़ा सहयोग रहा।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21132 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × four =