Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: करंट लगने से हुई बहन-भाइ की मौत, गांव में शोक की लहर

Muzaffarnagar News:तितावी। हादसे मे भाई बहन की मौत से परिजनो मे कोहराम मच गया तथा ग्रामीणो मे शोक छा गया। भाई बहन की मौत से उनके परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड गयी। मौके पर सैकडों लोगों की भीड़ जुट गयी। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के विरूद्ध कार्यवाही व मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा भी किया।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची तितावी थाना प्रभारी ने किसी प्रकार ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया। जानकारी के अनुसार आज दोपहर के वक्त तितावी थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव गुजरहेडी में हादसे के तहत करंट लगने से दो सगे भाई बहनो की मौत की खबर से ग्रामीणो मे हडकम्प मच गया।

और देखते ही देखते दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। वहीं दूसरी और हादसे मे बहन-भाई की मौत की खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस कुछ ही देर मे गांव मे पहुंच गई। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव गुजरहेडी मे आज दोपहर के वक्त करीब 18 वर्षीय पिंकी तथा उसका भाई 20 वर्षीय प्रदीप पुत्र सोमपाल दोपहर के वक्त अपने घर की छत पर चढ कर सरिये से छत की नाली को साफ कर रहे थे कि इस दौरान पाईप का सरिया घर के समीप से जा रही विद्युत लाईन की चपेट मे आ जाने से करंट लग जाने से युवक प्रदीप और उसकी बहन पिंकी की मौके पर ही मौत हो गई।

इस हादसे से परिजनो मे कोहराम मच गया तथा रामपाल के घर से चीखने-चिल्लाने की आवाजें आने लगी। ऐसे मे परिजनो को कुछ भी सूझ नही पा रहा था कि वो क्या करें। वहीं दूसरी और रामपाल के घर से चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर उसके पडौसी तथा कुछ अन्य ग्रामीण रामपाल के घर की तरफ दौडे। जहां पहुंच कर घर के अन्दर का नजारा देखकर उनके होश फाख्ता हो गए। हादसे मे भाई-बहन की मौत से हर कोई सिहर गया। यह दुखभरी खबर गांव मे जंगल की आग की तरह फैल गई।

देखते ही देखते सैंकडो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो की सूचना से पुलिस मे हडकम्प मच गया। हादसे की जानकारी मिलते ही कुछ ही देर मे पुलिस गांव मे पहुंच गई। इसी बीच किसान नेता ठा.पूरन सिह तथा किसान संगठन के पदाधिकारी गुजरहेडी पहुंंच गए। किसान नेताओ ने शोक संतप्त पजि नों को ढांढस बंधाया।

बताया जाता है कि इस दौरान ग्रामीणो ने मुआवजे की मांग भी की। मौके पर पहुंचे अधिकारियो के समझाने बुझाने पर किसी प्रकार मामला शान्त कराया तथा मदद का आश्वासन दिया। जिसके पश्चात मामला शान्त हो पाया। पुलिस ने ग्रामीणो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर दोनो भाई बहन के शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। इस दुखद हादसे से ग्रामीणों में शोक छा गया।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21437 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × two =