Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: स्मार्ट फोन वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन, कपिलदेव का स्वागत

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एस0वी0एम0 योगा एवं हैल्थ साईसेंज कॉलेज, मुजफ्फरनगर में उत्तर प्रदेश शासन की महत्वाकांक्षी योजना के उपलक्ष में स्मार्ट फोन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया । उक्त जानकारी देते कॉलेज प्राचार्या डा0 रावी जैन ने बताया कि 12 मार्च 2022 पर महाविद्यालय परिसर में उत्तर प्रदेश षासन की महत्वाकांक्षी तकनीकी सशक्तिकरण योजना के अन्तर्गत अन्तिम वर्श के 103 विद्यार्थियों को स्मार्ट फोन वितरण कार्यक्रम किया गया ।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कपिलदेव अग्रवाल, निवर्तमान राज्य कौशल विकास राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) रहे । सर्वप्रथम महाविद्यालय प्रबन्ध समिति के सभी सदस्यों, प्राचार्या एवं समस्त स्टाफ ने विशिष्ठ अतिथि, अंकुर दुआ एवं अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि तथा सभी अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्जलन किया।

इसके उपरान्त सरस्वती वन्दना छात्रा वन्दना मान्या विश्वकर्मा द्वारा की गई । मुख्य अतिथि का परिचय भूदेव सिंह, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य लाला जगदीश प्रसाद इण्टर कॉलेज के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के सम्बन्ध में महाविद्यालय प्राचार्या डा रावी जैन ने विस्तृत रूप से सभी को अवगत कराया । तत्पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा महाविद्यालय के अन्तिम वर्श के 103 विद्यार्थियों को स्मार्ट फोन का वितरण किया गया। स्मार्ट फोन के वितरण के पश्चात् मुख्य अतिथि द्वारा अपने अभिभाशण में उत्तर प्रदेश षासन की उपयोगी योजनाओं के बारे में अवगत कराते हुए विद्यार्थियों के उज्जवल भविशय की कामना की ।

कार्यक्रम के अन्त में महाविद्यालय प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष श्रीमान भीमसैन कंसल जी द्वारा मुख्य अतिथि, अतिथियों का आभार व्यक्त किया और मुख्य अतिथि से की कि भविश्य में भी इसी तरह महाविद्यालय परिवार को सहयोग एवं आशीर्वाद प्रदान करते रहेंगे । इसी तारतम्य में यह भी बताना आवश्यक है कि श्री अरविन्द संगल जी (आत्म कुंज) द्वारा अपनी पत्नी स्व0 भावना संगल की स्मृति में एक वाटर कुलर भेंट किया गया ।

एक अन्य कूलर कार्यक्रम का मंच संचालन डा0 सुनीता कुमारी एवं कु0 समीना परवीन द्वारा संयुक्त रूप से किया गया । महाविद्यालय प्रबन्ध समिति के सभी सदस्यों के मागदर्शन में कार्यक्रम को सफल बनाया गया ।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रबन्ध समिति के, सचिव, डा0 बालकृश्ण त्यागी, कोशाध्यक्ष ज्ञान चन्द संगल , डा0 पी0के0 काम्बोज, सुभाष चन्द गुप्ता, कोशाध्यक्ष न्यू बाल कल्याण समिति,डा0 पी0के0 काम्बोज, हरिओम सहस्रबुद्धे प्रधानाचार्य लाला जगदीश प्रसाद इण्टर कॉलेज कॉलेज, भागवन्ती इण्टर कॉलेज की प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा गोयल, भागवन्ती इण्टर कॉलेज की अध्यक्षा श्रीमती सुधा मजुमदार श्री भूदेव सिंह उपस्थित रहे । कार्यक्रम को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से कॉलेज प्राचार्या डा0 रावी जैन, समस्त शिक्षक/शिक्षिकायें एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का सहयोग रहा ।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21274 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × four =