Muzaffarnagar News: समस्याओं का समाधान गीता से सम्भवः ज्ञानानदं जी महाराज
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) तीन दिवसीय गीता सत्संग के प्रथम दिन महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज द्वारा संचालित जीओ श्री कृष्ण कृपा परिवार एवं जीओ गीता युवा चेतना मुजफ्फरनगर के सौजन्य से तीन दिवसीय गीता सत्संग में आज गुरु देव ने कहा कि सत्संग बड़ा दुर्लभ है।
उन्होंने कहा कि मनुष्य का जीवन बड़ा ही दुर्लभ है। जीव पशु हो मनुष्य हो चींटी हो, सभी में एक ही आत्मा है परंतु नर तन के समान कोई दुलर्भ योनि नहीं है। मनुष्य में जो मस्तिक है, वो किसी में नहीं है। उन्होंने कहा कि गीता सभी समस्याआें का समाधान है।गीता मनीषी ज्ञानानन्द जी महाराज ने प्रवचन के दौरान बताया कि आज विश्व के वातावरण मे सभी मनुष्य तनाव,दबाव वटेंशन से ग्रस्त हैं। इस सभी का समाधान श्रीमद भगवत गीता मे है।
उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण ने युद्ध भूमि मे अर्जुन को अपने कर्तव्य का बोध कराया। कि वह अपने कर्तव्य का पालन कैसे करें। गीता मनीषी ने बताया कि आज संसार मे जितनी भी समस्याए है। उन सभी का समाधान गीता मे है। उन्होने कहा कि नर तन सबसे श्रेष्ठ है। क्योंकि नर तन्त्र प्राप्त होने पर ही मनुष्य भगवान मे अपना मन लगाकर उसे प्राप्त कर सकता है। उन्होने कहा कि जितने भी आविष्कार बढ रहे हैं। उतने ही तनाव बढ रहे हैं।
उन्होने कहा कि अब से 30-40 वर्ष पूर्व टेंशन शब्द को कोई जानता भी नही था। परन्तु अब प्रत्येक व्यक्ति अपने आप को टेंशन ग्रस्त बता रहा है। उन्होंने कहा कि सभी समस्याओ का समाधान गीता मे है। मनुष्य के जीवन मे कहीं ना कहीं सघर्ष चलते रहते है। परन्तु भागवत गीता का उपदेश संघर्षो से बचने का समाधान बताता है।
गीता मनीषी ने सभी से आहवान किया कि प्रतिदिन गीता का पाठ करें व गीता मे बताए गए मार्ग पर चलें। जिससे उनका जीवन शान्ती से कट सके। इस दौरान श्यामलाल बंसल दाल वाले,समाजसेवी भीमसैन कंसल, सपा नेता राकेश शर्मा,भाजपा नेता प्रदीप शर्मा,सन्तू पंडित आदि मौजूद रहे। कथा से पूर्व बाईपास पर गीता मनीषी का श्रृद्धालुओं द्वारा भोपा बाईपास पर जीओगीता युवा चेतना मुजफ्फरनगर एवं जीओ गीता श्री कृष्ण कृपा परिवार द्वारा पुष्प भेंट कर स्वागत किया गया।
गीता सत्संग को सफल बनाने में एडवोकेट अमर कांत गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल, पूर्व विधायक अशोक कंसल, कमल गोयल, दिवाकर सोलंकी, शैलेन्द्र किंगर, गोपाल गर्ग, सुरेंद्र अग्रवाल, अतुल कुमार गर्ग, सुनील शर्मा, सुभाष गर्ग, इं. लोकेश चंद्रा, अमित गर्ग, अनुज शर्मा, शोभित गर्ग, कल्पना, सुनीता, रंजु, दीपा, सुभाष गुप्ता आदि का सहयोग रहा। यह जानकारी महामंत्री अतुल कुमार गर्ग एवं संयोजक सुनील शर्मा ने दी।

