Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: एमएड प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम में तीनों स्थानों पर छात्रों द्वारा कब्जा

मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar News) विश्वविद्यालय द्वारा घोषित एमएड प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम में तीनों स्थानों पर छात्रों द्वारा कब्जा किया गया। विश्वविद्यालय द्वारा घोषित एमएड प्रथम सेमेस्टर में सभी विद्यार्थियों ने अच्छे अंको मे उत्तीर्ण होकर महाविद्यालय की कामयाबी में एक बार फिर चार चांद लगाया।

तान्या ने 76.95 प्रतिशत अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान, वही 75.45 प्रतिशत अंक प्राप्त कर हिमानी ने द्वितीय स्थान तथा शिवानी शर्मा ने 73.86 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली तान्या ने अपने सफलता पर ईश्वर को धन्यवाद देते हुए कहा कि सफलता का श्रेय गुरूजनों एवं माता-पिता को जाता है। उन्होंने कहा कि गुरूजनों द्वारा दिये गये मार्ग दर्शन एवं ज्ञान के फलस्वरूप जीवन में यह स्वर्णिम दिन आया है।

वहीं हिमानी ने कहा कि अध्यापकों द्वारा समय-समय पर दिये गये टिप्स परीक्षा में मद्दगार साबित हुए है तथा माता-पिता का सहयोग एवं प्रेरणा महत्वपूर्ण रही है। तृतीय स्थान पर रही शिवानी ने कहा कि महाविद्यालय के शैक्षिक वातावरण के फलस्वरूप ही यह सफलता प्राप्त हुई है। पुस्तकालय में सभी विषयों पर अनेक पुस्तकें उपलब्ध हैं, जिन्होंने हमें अध्ययन में बहुत मद्द की। सभी ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपनी मेहनत, लगन तथा महाविद्यालय के अच्छे वातावरण को दिया।

इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डा0 प्रेरणा मित्तल ने सभी विद्यार्थियों की सफलता पर बधाई दी तथा कहा कि हमें अपने विद्यार्थियों पर गर्व है जो लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे है तथा कॉलेज का नाम रोशन कर रहे है। उन्होनें सभी विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि उन्हें आगे भी अपने जीवन में इसी प्रकार की सफलतायें अर्जित करते हुये अपने कॉलेज और अपने माता पिता का नाम रोशन करते रहना चाहिये।

इस अवसर पर आईक्यूएसी समन्वयक डा0 विनीत कुमार शर्मा ने अध्यापकों को उनके मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को मिली सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि किसी भी विभाग में विद्यार्थियों की सफलता एवं उज्जवल भविष्य अध्यापकों पर निर्भर करता है।इस अवसर पर विभाग के प्रवक्ताओं भानु प्रताप वर्मा, जगमेहर गौतम, संदीप राठी, डोली, रीतु गर्ग ने छात्र-छात्रों को बधाई देते हुये उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight + 10 =