Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: लगातार दूसरे दिन भी खिली धूप, दुकानदार भी खुश नजर आये

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) बसंत पंचमी से मौसम ने दिन में करवट बदल ली है जबकि सुबह व शाम को घना कोहरा व शीतलहर का आलम जारी है। सुबह के समय घने कोहरे में रेंग रेंगकर वाहन चलते दिखाई दे रहे है साथ ही लोग घरों में रिजाई, हीटर आदि के सहारे ठंड से बचने का प्रयास कर रहे है

सुबह दस बजे से पहले लोग घर से निकलना भी उचित नहीं समझ रहे है क्योंकि डाक्टरों की भी यही सलाह है कि अधिक ठंड में बचाव ही सबसे बेहतर उपाय है क्योंकि ठंड की चपेट में आने से मौसमी बुखार, खांसी इत्यादि बीमारी पांव पसारती है इसी के साथ दोपहर में चटक धूप निकलने से लोगों के चेहरे तो खिले ही साथ ही दुकानदार भी खुश नजर आये

क्येंकि बाजारों में जहां पिछले कई दिनों से मंदे का दौर था इसी के साथ दिन में ग्राहकों की आवाजाही दिखने लगी। दिन में चटक धूप निकलने से लोगों ने जहां धूप में बैठकर धूप का आंनद लिया वहीं धूप में गर्मी भी इतनी तेज थी कि तेज धूप में बैठकर लोगों को ठंड का अहसास नहीं हुआ। पिछले दिनों बारिश व पहाडी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी का असर हालांकि सुबह शाम लगातार जारी है।

सुबह के समय कड़ाके की ठंड में लोगों के हाथ-पैरों की अंगुलियों में सूजन आ गई। सुबह के समय घने कोहरे ने वाहनों की गति पर ब्रेक लगा दिया। वाहन रेंग-रेंगकर चलते रहे। कोहरे की दृश्यता इतनी कम थी कि सामने १०० मीटर की दूरी पर भी कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। पेड़-पौधों से कोहरा बूंदों के रूप में जमीन पर टपक रहा था।

कोहरे के कारण सुबह बाजार देर से खुल सके। सुबह करीब दस बजे कोहरा छंट गया और धूप निकल गई। इसके बाद पूरे दिन चटख धूप खिली रही। लगातार दूसरे दिन ऐसी धूप लोगों को देखने को मिली।

लोगों ने घर के आंगन व मकान की छत पर बैठकर धूप का आनंद लिया। गृहिणियों ने घर की छतों पर कपड़े सुखाए। धूप खिलने से किसानों समेत सभी वर्ग के लोगों के चेहरों पर खुशी नजर आई और ठंड से भी राहत मिल सकी।

 

कई को अलग अलग मामलों में पकडा

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अलग अलग स्थानों से अलग अलग मामलों में कई को गिरफ्तार किया। थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 संजय आर्य द्वारा वांछित अभियुक्त इंतजार पुत्र युसुफ निवासी जहांगीरपुर, सुजडू थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फरनगर को अमर सिंह होटल के सामने से गिरफ्तार किया गया।

इसके अलावा थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 जोगेन्द्रपाल सिंह द्वारा मवांछित अभियुक्त नसीम पुत्र रशीद निवासी मौ0 लद्दावाला थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फरनगर को शामली प्राइवेट बसस्टैण्ड के पास से गिरफ्तार किया।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20916 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen + one =