Muzaffarnagar News: राजनीति में हिस्सेदारी देने वालो को दिया जायेगा समर्थन
Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। गडरिया समाज की राजनीति में हिस्सेदारी को लेकर एक टीम का गठन किया गया। जिसमें सभी पार्टियों से समाज के एक प्रत्याशी को टिकट देने की बात की गई।
मेरठ रोड स्थित कंपनी बाग के रेस्टोरेंट में प्रेस वार्ता के दौरान अध्यक्ष मदन पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि गडरिया समाज आने वाले २०२२ के विधानसभा चुनाव में अपने समाज की हिस्सेदारी के लिए प्रत्येक पार्टी के आलाकमान से गुजारिश करता है।
उन्होंने अपने समाज की लगभग १६०००० वोट जो कि प्रत्येक विधानसभा में विधानसभावार बताते हुए कहां की हमारे समाज की वोट चुनाव में हार जीत का आंकड़ा तय करती है जो भी राजनीतिक पार्टी विधानसभा चुनाव में गडरिया समाज को टिकट देगी।
समाज भी उसी को दल को जिताने के लिए कार्य करेगा। साथ ही कहा गया कि हिस्सेदारी नहीं तो वोट नहीं। आगे समाज सभी पार्टियों के राष्ट्रीय अध्यक्षों से मुलाकात कर समाज के लिए टिकट की मांग करेगा।
इस दौरान रमेश पाल सिंह, गुलजारी पाल, अमित पाल सरवट हरेंद्र पाल, सहित कई समाज के प्रतिष्ठित लोग मौजूद रहे।

