Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News:तहसील स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता, छात्रा गुलनाज  रही प्रथम

Muzaffarnagar News:खतौली। जवाहरलाल नेहरू स्मृति इंटर कॉलेज रवापुरी सठेड़ी में तहसील स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें जवाहरलाल नेहरू स्मृति इंटर कॉलेज रवापुरी सठेड़ी की छात्रा गुलनाज  प्रथम रही।भारतीय लोकतंत्र में युवा मतदाताओं की महत्वपूर्ण भूमिका प्रतियोगिता का विषय रहा।

प्रतियोगियों ने कहा कि लोकतंत्र में जागरूक युवा मतदाता ही स्वर्णिम भारत का निर्माण कर सकते हैं। युवाओं को भ्रष्ट और जालसाजी नेताओं के झांसे में न आकर अपने विवेक से काम लेना चाहिए। प्रतियोगिता में जवाहरलाल नेहरू स्मृति इंटर कॉलेज रवापुरी सठेड़ी की छात्रा गुलनाज ने प्रथम, कबूल कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा प्रीति शर्मा ने द्वितीय तथा सलीना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अर्निका, नेहा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। सभी विजेताओं को एसडीएम जीत सिंह राय के द्वारा प्रतीक चिह्न व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

एसडीएम जीत सिंह राय ने कहा कि जागरूक युवा ही देश की दशा व दिशा बदल सकते हैं। संचालन विद्यालय के प्रवक्ता और कार्यक्रम के प्रभारी डॉ. चंद्रमोहन शर्मा ने किया। मौके पर डॉ. बालेश, मनुराधा, विक्रांत मानव, क्रांति सिंह, सतीश पांडे, नीरज, विक्रांत चौधरी, प्रशांत राय, राज सिंह, टीना सिंह, सुमित मौजूद रहे।

 

शिविर का शुभारम्भ
मुजफ्फरनगर
सनातन धर्म इंटर कॉलेज कोरोना टीकाकरण अभियान के अंतर्गत जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देशानुसार प्रधानाचार्य सोहन पाल व जिला विद्यालय निरीक्षक ने फीता काटकर कोरोना टीकाकरण का शुभारंभ किया इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी अध्यापकों छात्रों को कोरोना बारे में जानकारी दी

यह एक भयंकर बीमारी है जिसने पूरे विश्व को भयभीत कर के रखा है इस बीमारी को रोकने के लिए भारत के माननीय प्रधानमंत्री महोदय ने सबसे आगे रखकर भारत भारत में वैक्सीन का कार्य पहले चरण में १८ साल से ऊपर के व्यक्तियों को वैक्सीन लगाने का कार्य प्रारंभ किया गया है और अब १५ से १८ वर्ष के बीच के बच्चों को वैक्सीनेशन का कार्य शुरू किया गया

इस अभियान के अंतर्गत आज लगभग ३०० छात्रों को वैक्सीनेशन का कार्य किया गया इस कार्य में डॉ गीतांजलि के साथ उनकी पूरी टीम ने पूरा सहयोग किया विद्यालय परिवार उनका आभार मानता है सम्मान करता है इस अवसर पर अध्यापक राहुल कुमार, अरविंद कुमार, डॉक्टर राजबल, यशपाल, अमित शर्मा, योगेश भंडारी, डॉ राहुल कुशवाहा, अनिल त्यागी, अनिल मित्तल आदि अध्यापक उपस्थित रह। े

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21242 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten + one =