Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: पुलिस मुठभेड में हत्यारोपित को किया गिरफ्तार, बाएं हाथ में गोली लगने से सिपाही कुलदीप घायल

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जानसठ के गांव खलवाड़ा में दंपती के हत्याभियुक्त को पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ लिया। उसका एक साथी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया। वहीं बदमाश की गोली लगने से एक सिपाही घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश व सिपाही को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है।

पुलिस अलकनंदा गंगनहर पुल के निकट चेकिंग कर रही थी। इस बीच सूचना मिली कि बाइक पर सवार होकर दो बदमाश गंगनहर की तरफ आ रहे हैं। पुलिस ने उन्हें रूकने का इशारा किया तो वह भागने लगे। एक बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। बाएं हाथ में गोली लगने से सिपाही कुलदीप घायल हो गया।

पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए रेलवे के लोहे के पुल के निकट मुठभेड़ में एक बदमाश को पकड़ लिया। दाएं पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया, जबकि उसका एक साथी अंधेरा होने के कारण बाइक लेकर फरार हो गया। पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम विनित पुत्र धन सिंह उर्फ धन्नू निवासी जौहरा थाना मंसूरपुर बताया है।

वहीं फरार हुआ बदमाश अविनाश उर्फ गैड़ा इसी के गांव का है। बदमाश के कब्जे से तमंचा ३१५ बोर और कारतूस बरामद हुए हैं।ई-रिक्शा से खींचकर की थी हत्या-मुठभेड़ स्थल पर पहुंचे सीओ खतौली राकेश कुमार ने बताया कि पकड़े गए बदमाश विनित ने २६ अप्रैल को जानसठ थाना क्षेत्र के गांव खलवाड़ा में थाना मंसूरपुर के जौहरा गांव निवासी हरपाल व उसकी पत्नी की हत्या की थी।

हत्यारोपित ने दंपती को ई-रिक्शा से खींचकर हत्या की थी। बदमाश विनित हत्याकांड में वांछित चल रहा था। इसके आपराधिक रिकार्ड खंगालने के साथ ही फरार साथी की तलाश में दबिश दी जा रही है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

six + 9 =