Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: जिलाधिकारी व एसएसपी ने बिरालसी स्थित पोलिंग बूथ प्राथमिक विद्यालय न.1 का निरीक्षण किया।

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यो मे विधानसभा चुनावों की घोषणा के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिह एवं एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशन मे जिला पुलिस प्रशासन द्वारा सामान्य निर्वाचन 2022 के दृष्टिगत विभिन्न चुनावी तैयारियां सुनिश्चित करायी जा रही रही है।

मतदान की तिथि घोषित होने के साथ ही अधिकारी निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने उददेश्य से सभी व्यवस्थाओं को समय से दुरूस्त कराने मे जुट गए हैं। इसी संदर्भ मे डीएम चंद्रभूषण सिह एवं एसएसपी अभिषेक यादव ने चरथावल थाना क्षेत्र गांव बिरालसी स्थित पोलिंग बूथ प्राथमिक विद्यालय न.1 का निरीक्षण किया।

पोलिंग बूथ का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर आला अधिकारियों ने ग्रामीणो के मुखातिब होते हुए कहा कि निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव सम्पन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इस अवसर पर एसएसपी ने क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर व अन्य वांछितो के सम्बन्ध मे जानकारी लेने के साथ निर्देशित कियश कि चुनाव मे व्यवधान पैदा करने वालो के खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल मे लाई जाएगी।

उन्होने कहा कि चुनाव के दौरान शराब आदि का प्रलोभन देने वालो पर कडी नजर रखी जाएगी। पुलिस प्रशासनन पूरी तरह अलर्ट है। ऐसे लोगों की खैर नही होगी। आला अधिकारियो ने कोविड प्रोटोकाल के तहत चुनाव कराये जाने के विषय मे जानकारी दी।

इस दौरान डीएम चंद्रभूषण सिह, एसएसपी अभिषेक यादव, एएसपी कृष्ण कुमार विश्नोई, थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर बौद्ध,एसएसआई विष्णु गौतम आदि के अलावा लोकेश प्रधान,सोमपाल चेयरमैन,सतबीर चेयरमैन,ठा.अनंग पाल सिंह,कपिल राणा,मोहन आदि गांव के जिम्मेदार नागरिक मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21102 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × three =