Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: जानसठ पुलिस द्वारा खतौली तिराहे के पास मिलावटी शराब बनाने वाले दबोचे

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। देशी शराब की नशे की अधिक मात्रा बढाकर बाजार में बेचने वाले दो शातिरों को गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से शराब, यूरिया, शराब बनाने के उपकरण बरामद किये। थाना जानसठ पुलिस द्वारा खतौली तिराहे के पास नरेश पुत्र गजेसिंह के मकान से मिलवाटी शराब बनाने वाले ०२ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तगणों ने पुलिस पूछताछ में सोहन गर्ग उर्फ लाला पुत्र देवकीनन्दन गर्ग निवासी ग्राम मोड खुर्द थाना मवाना जनपद मेरठ, मुनेश कुमार पुत्र गोपीचन्द निवासी ग्राम दरियापुर थाना हस्तिनापुर जनपद मेरठ जिसके कब्जे से ८६ पव्वा देशी शराब तोहफा मार्का, ०८ पव्वा अपमिश्रित शराब, ५६ पव्वा खाली व २६० ढक्कन, ०२ किलोग्राम यूरिया, मिलावटी शराब बनाने के उपकरण बरामद किये।

पुलिस पूछताछ में द्वारा बताया गया कि देशी शराब के ठेके से शराब खरीदकर उसमें यूरिया, नौसादर व लाल रंग मिलाकर नशे की मात्रा बढाकर बाजार में अधिक दामों में बेचकर लाभ अर्जित करते हैं।

 

महिला ने लगाई गुहार
मुजफ्फरनगर। एक गरीब महिला ने जिलाधिकारी से कच्चे मकान को पक्का बनवाने की मांग की है। जिलाधिकारी को दिये गये प्रार्थना पत्र में गांव लडवा निवासी हरीबीरी पत्नी नरेंद्र ने बताया कि उसकी पांच पुत्रियां है और पति बीमार रहता है।

पीडिता के पास रहने के लिए कच्चा मकान है जिसकी हालत खराब है। बरसात में उसके घर में पानी भर जाता है जिससे मकान गिरने का खतरा बना रहता है। हरवीरी ने जिलाधिकारी से कच्चे मकान को पक्का बनवाने की मांग की है।

 

पेंशन की मांग
मुजफ्फरनगर। विकलांग विधवा सेवा समिति ने आज विकलांग और विधवाओं की पेंशन पांच हजार रूपये किये जाने की मांग को लेकर कलेक्टेट में प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन प्रशासन को सौंपा।

ज्ञापन में कहा गया है कि अलग अलग राज्यों में विकलांग और विधवाओं की मासिक पेश्ांन अलग अलग है। ज्यादातर राज्यों में उन्हे पांच सौ रूपये मासिक पेंशन दी जा रही है। प्रदर्शन करने वालो ने मासिक पेंशन पांच हजार रूपये किये जाने के अलावा अनाथ आश्रम, वृद्धाश्रम के लिए विकलांग आश्रम भी पूरे देश में बनवाने की मांग की है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21169 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 5 =