Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: मोनू उर्फ मोहवीर की हत्या का खुलासा, शातिर को किया गिरफ्तार

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। सिखेडा पुलिस ने भिक्की के जंगल में हुई मोनू उर्फ मोहवीर की हत्या का खुलासा करते हुए हत्यारोपी को हत्या में प्रयुक्त दराती व मृतक के मोबाइल फोन, पर्स व पहचान पत्र आदि बरामद करने का दांवा किया है।

गौरतलब है कि विगत चार दिसम्बर को घर से फैक्ट्री जाने के लिए भिक्की निवासी मोनू उर्फ मोहनवीर पुत्र देवेंद्र की गांव के जंगल में हत्या कर दी गयी थी। मोके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए भेज दिया था। आज पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए मृतक के दोस्त भिक्की निवासी मोनू पुत्र राजकुमार को गिरफ्तार किया है।

पुलिस का कहना है कि मोनू से मृतक मोहनवीर से कुछ पैसे उधार लिये थे जो वह वापस नहीं कर रहा था। इसके चलते मोनू ने अपने दोस्त मोहनवीर की हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक का मोबाइल फोन, पर्स, पहचान पत्र के अलावा हत्या में प्रयुक्त दराती भी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

शातिरों के दबोचा
मुजफ्फरनगर। चौकी प्रभारी खालापार उ०नि० प्रवेश शर्मा द्वारा वारण्टी अभियुक्त कल्लू पुत्र तौफिक नि० सक्को वाली गली कुंज गली खालापार थाना को०नगर मु०नगर के अन्तर्गत  गिरफ्तार किया गया ।

चौकी प्रभारी किदवईनगर उ०नि० रविन्द्र सिहं द्वारा वारण्टी अभियुक्त धर्मेन्द्र पुत्र पूर्ण चन्द्र नि० दक्षिणी कृष्णापुरी थाना को०नगर मु०नगर सम्बन्धित वाद स० ५१९२/९/१४ धारा २९४ भादवि व ७ सीएलए एक्ट के अन्तर्गत मसकन गिरफ्तार किया गया ।

स्कूल संचालक गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। पुरकाजी क्षेत्र में छात्राओं से छेडछाड प्रकरण का दूसरा स्कूल संचालक अर्जुन सिंह को विशेष अदालत में पेश किया गया। विशेष अदालत पोक्सो के ज़ज़ संजीव तिवारी ने आरोपी अर्जुन सिंह को २१ दिसंबर तक न्यायिक हिरसत जेल भेज दिया।

पुरकाजी पुलिस ने दो स्कूल संचालकों योगेश चौहान व अर्जुन सिंह के विरुद्ध स्कूल छात्राओं के साथ छेडछाड के आरोप में कई संगीन धाराओं ३२८, ३५४, ५०६ आई पी सी व धारा ७/८ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20916 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 + eighteen =