Muzaffarnagar News-उत्तरांचल टेनिस में विजय वर्मा व पुनीत गुप्ता की जोड़ी ने की जीत हासिल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। विजय वर्मा एवं पुनीत गुप्ता की जोड़ी ने उत्तरांचल देहरादून शांति अकेडमी में चल रहे लॉन टेनिस टूर्नामेंट में भाग लिया जिसमें लगभग १५० खिलाड़ियों ने पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, केरला, तमिलनाडु आदि स्टेट से भाग लिया
इसमें ८०, ९०, १००, ११० एवम १२० आयु वर्ग के खिलाड़ियों के कैटेगरी रखी गई थी।विजय वर्मा ने पुनीत गुप्ता की जोड़ी के साथ ११० आयु वर्ग के फाइनल मैच में पवन जैन एवम विजेंद्र चौहान की जोड़ी के साथ बहुत ही रोमांचक मैच खेला जिसमे ८-४ के स्कोर से मैच जीतकर वहां झंडे गाड़ दिए
वहां उपस्थित दर्शकों ने तालियां बजाकर अभिवादन किया एवं ९० वर्ष की आयु वर्ग में सेमीफाइनल तक ही अपना सफर पूरा कर पाए, विजय वर्मा पिछले कई सालों से अंतरराष्ट्रीय टेनिस खेलते आ रहे हैं और पहले भी अनेकों टाइटल जीतकर उन्होंने जिले का सम्मान बढ़ाया है और जिले में टेनिस को प्रोत्साहित करने के लिए समय-समय पर बच्चों को कोचिंग देते हैं एवं टूर्नामेंट आयोजित करते हैं ।

