Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: विद्युत व्यवस्था में प्रदेश में होंगे व्यापक सुधारः तोमर, कर्मचारियों के अवकाश लेने पर प्रतिबंध

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) उत्तर प्रदेश के ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा मंत्री सोमेन्द्र तोमर ने बताया कि बिजली की आपूर्ति पहले से बेहतर है। सरकार प्रयास कर रही है कि सभी सरकारी दफ्तरों पर सोलर एनर्जी से कनैक्शन दिये जाये ताकि बकाया बिलों की समस्या का भी हल हो सके।

उन्होंने बताया कि विद्युत कर्मचारियों के अवकाश लेने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। केवल आपात स्थिति में ही छुट्टी दी जायेगी। सिंचाई विभाग के डाक बंगले पर पत्रकारें से वार्ता करते हुए उन्होंने बताया कि शिवचौक पर अंडरग्राउंड बिजली की व्यवस्था कराने के लिए सर्वे का काम चल रहा है और केंद्र के सहयोग से इसे शीघ्र ही पूरा किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों के नलकूप पर मीटर अवश्यक लगाये जा रहे है ताकि ऊर्जा की वास्तविक खपत का पता चल सके लेकिन उन्हे बिजली में अवश्यक छूट मिलेगी। उन्होंने जानकारी दी कि सरकार उत्तर प्रदेश में एडवांस टैक्नोलोजी अपना रही है और अगले छह माह में इसमे बदलाव देखने को मिलेगा।

उन्होंने लाइन लास कम करने और विभाग में सुधारने की जरूरत पर बल दिया और कहा कि जहां जैसी शिकायते होगी उन्ही के अनुसार विभाग में स्थानान्तरण भी किये जायेंगे और विंड ऊर्जा पर सरकार तेजी के साथ काम कर रही है।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल, डा. देशबंधु तोमर, समाजसेवी भीमसैन कंसल, अचिन्त मित्तल, नितिन मलिक, पालिका चेयरमैन अंजू अग्रवाल, पूर्व सभासद संजय गर्ग, पूर्व सभासद पवन अरोरा, पूर्व जिलाध्यक्ष रूपेंद्र सैनी, विजय वर्मा आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

 

समीक्षा बैठक हुई आयोजित
पुरकाजी। (Muzaffarnagar News) खंड शिक्षा अधिकारी पुरकाजी द्वारा समस्त संकुल प्रभारी की समीक्षा बैठक आहूत की गई। खंड शिक्षा अधिकारी पुरकाजी पवन कुमार भाटी द्वारा समस्त संकुल प्रभारी की समीक्षा बैठक आहूत की गई, उसमें स्कूल चलो अभियान कायाकल्प नामांकन विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति अध्यापक उपस्थिति पर चर्चा की गई, समीक्षा बैठक में संकुल प्रभारियों के साथ-साथ बीआरसी का स्टाफ कंप्यूटर ऑपरेटर, ई०एम०आई०एस० इंचार्ज सहायक लेखाकार एवं कंप्यूटर सहायकों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Dr. S.K. Agarwal

डॉ. एस.के. अग्रवाल न्यूज नेटवर्क के मैनेजिंग एडिटर हैं। वह मीडिया योजना, समाचार प्रचार और समन्वय सहित समग्र प्रबंधन के लिए जिम्मेदार है। उन्हें मीडिया, पत्रकारिता और इवेंट-मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में लगभग 3.5 दशकों से अधिक का व्यापक अनुभव है। वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों, चैनलों और पत्रिकाओं से जुड़े हुए हैं। संपर्क ई.मेल- [email protected]

Dr. S.K. Agarwal has 407 posts and counting. See all posts by Dr. S.K. Agarwal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve − three =