Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: थाना बुढ़ाना के पास महिला सहित तीन की सड़क हादसे में मौत

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । देर रात सड़क हादसा हो गया। बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक महिला सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हादसा थाना बुढ़ाना के पास हुआ है।

पुलिस के मुताबिक, हादसे में महिला, उसके जेठ और गांव के ही एक युवक की मौत हुई है। वहीं, महिला के दोनों बेटे घायल हैं। उनका इलाज चल रहा है। एक ही गांव के तीन लोगों की मौत से गम का माहौल है।

थाना तितावी गांव जलालपुर के धीरज ने बताया कि गांव के ही जयकुमार पिलखुवा में प्राइवेट नौकरी करते हैं। उनके दो बेटे मनोज और अंकुर उनके साथ पिलखवा में ही रह रहे थे। गांव जलालपुर में उनकी पत्नी पूनम रहती थी। सोमवार को पूनम को सूचना मिली कि मनोज और अंकुर की तबीयत खराब है। बच्चों की चिंता होने लगी तो उसने पिलखुवा जाने की इच्छा जाहिर की।

इसके बाद पूनम अपने जेठ वजिस से मिली। ये दोनों पड़ोसी विनीत की बोलेरो गाड़ी से पिलखुवा के लिए निकल पड़े। बताया जा रहा है कि कल शाम तक ये तीनों पिलखुवा में ही थे। इसके बाद रात में वहां से अंकुर और मनोज भी गाड़ी में सवार होकर जलालपुर गांव आने लगे।इस समय गाड़ी में पूनम, उसके दोनों बेटे अंकुर व मनोज, जेठ वजिस और पड़ोसी विनीत (गाड़ी चालक) सवार थे। पुलिस ने बताया कि वे लोग देर रात पिलखुवा से लौट रहे थे।

जैसे बोलेरो गाड़ी बुढ़ाना क्षेत्र में रोहतक रोड भारद्वाज हॉस्पिटल के समीप पहुंची तो अचानक एक पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में विनीत (३५), पूनम (४५) और वजिस (५०) की मौत हो गई।वहीं, उसके दोनों बेटे घायल हो गए। आस पास के लोगों ने ही पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शवों को किसी तरह गाड़ी से बाहर निकाला। शव गाड़ी में बुरी तरह से फंस गए थे।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उधर, दोनों भाइयों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।आशंका जताई जा रही है कि कार चालक विनीत को नींद की झपकी लगने से ये हादसा हुआ। मरने वालों में दो लोग एक ही परिवार के हैं, इसलिए परिवार में मातम छाया है। वहीं, बताया जा रहा है कि गाड़ी चालक विनीत भी पूनम का ससुराली रिश्तेदार ही था। फिलहाल एक ही गांव के तीन लोगों की मौत से गांव में शोक की लहर है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21209 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two + six =