Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: दो शातिर बदमाशों को लूटी गयी नकदी, दो बाइकों व मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सिखेडा पुलिस ने लूट की कई वारदातों के अंजाम देने वाले दो शातिर बदमाशों को लूटी गयी नकदी, दो बाइकों व मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया है। बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने दो तमंचे भी बरामद किये है।

पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले दिनों बदमाशों ने सिखेडा क्षेत्र में लूट की दो वारदातों को अंजाम दिया था। 14 फरवरी को बदमाशों ने दाहखेडी रजवाहे व 15 फरवरी को भिक्की तिराहे के पास लूट की वारदातें की थी। पुलिस इन घटनाओं के खुलासे के लिए प्रयासरत थी। सिखेडा थाना प्रभारी के निर्देशन में पुलिस क्षेत्र में गश्त पर थी।

तभी पुलिस को पल्सर बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवक दिखाई दिये। पुलिस द्वारा रूकने का इशारा करने पर बाइक सवारों ने बाइक दोड़ा दी और पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्यवाही करते हुए घेराबंदी कर दोनों बदमाशों को दबोच लिया।

पुलिस ने बताया कि पकड़े गये बदमाश दिपांशु उर्फ भूरा पुत्र गजेंद्र सिंह निवासी गांव नंगला मुबारिक थाना सिखेडा व प्रवीन पुत्र ओमवीर सिंह निवासी मुकंदपुर थाना तितावी हाल निवासी रामपुरी है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गयी नकदी, चालीस हजार रूपये के अलावा एक मोटरसाईकिल स्पलैन्डर, लूटा गया मोबाइल फोन, एक बाइक पल्सर, दो तमंचे, कारतूस बरामद किये है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पकडे गये बदमाशों को जेल भेज दिया है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21269 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × two =