Muzaffarnagar News: ट्रेन यात्रियों का बैग चोरी किए जाने के मामले में दो महिलाओं को पन्द्रह पन्द्रह दिन की कैद
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मुजफ्फरनगर की एसीजेएम-२ कोर्ट ने ट्रेन यात्रियों का बैग चोरी किए जाने के मामले में सुनवाई करते हुए २ महिलाओं को दोषी ठहराते हुए जेल में बिताई १५ दिन की अवधि की सजा सुनाई है। दोनों दोषी महिलाओं पर ५००-५०० रुपए का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना अदा न करने पर दोनों को २-२ दिन कैद की सजा भुगतनी होगी।
एक्सप्रेस ट्रेन में चोरी का यह था मामला-अभियोजन के अनुसार थाना जीआरपी के दारोगा हरिओम शर्मा ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया था कि वह अन्य पुलिस कर्मियों के साथ २५ अप्रैल २०१८ को रेलवे स्टेशन पर चेकिंग कर रहे थे। बताया कि उसी समय मुखबिर से सूचना मिली कि दो संदिग्ध महिलाएं रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म संख्या १ पर डाकखाने के समीप बैठी हैं और चोरी का कुछ माल ठिकाने लगाने के प्रयास में हैं।
बताया कि तुरंत ही आरपीएफ की एक महिला कांस्टेबल सोनिया की मदद से दोनों संदिग्ध महिलाओं की तलाशी ली गई।तलाशी में देवबंद निवासी संदिग्ध महिला तबस्सुम पत्नी दिलशाद से चांदी की पायल व अन्य सामान बरामद हुआ। बताया कि यह उसने ३ माह पूर्व छत्तीसगढ एक्सप्रेस एक महिला यात्री के बैग से चुराया था।
बताया कि बैग से ३५०० रुपये भी चुराए थे, जो खर्च हो गए। दूसरी महिला यासमीन पत्नी असलम निवासी देवबंद ने भी चोरी की बात कबूली।
एसीजेएम-२ मुकीम अहमद ने की मुकदमे की सुनवाई-चोरी की घटना के मामले में आरोपित दोनों महिलाओं के मुकदमे की सुनवाई एसीजेएम-२ मुकीम अहमद ने की।
दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद उन्होंने दोनों महिलाओं को चोरी के मामले में दोषी ठहराया। कोर्ट ने दोनों को जेल में बिताई १५ दिन की अवधि की सजा सुनाते हुए दोनों पर ५००-५०० रुपये का जुर्माना भी लगाया। आदेश दिया कि जुर्माना राशि अदा न करने पर दोनों को २-२ दिन की अतिरिक्त सजा भोगनी पड़ेगी।
वांछित को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) शाहपुर थानाप्रभारी राधेश्याम यादव के द्वारा वांछित अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया हुआ हैं और इस अभियान को अमलीजामा पहनाते हुए लगातार वांछित अभियुक्तों को जेल भी भेजा जा रहा हैं।
शाहपुर थानाप्रभारी राधेश्याम यादव के नेतृत्व में उनकी टीम के द्वारा एक हत्या के मामले में चले आ रहें वांछित अभियुक्त को मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त के घर से गिरफ्तार किया हैं।
वांछित अभियुक्त थाना शाहपुर से हत्या के अभियोग मे वाछित चल रहा था जिसके खिलाफ थाना शाहपुर पर मुकदमा दर्ज थी।पकड़े गये वांछित अभियुक्त का नाम अव्दुल रहमान पुत्र नौशाद नि० ग्राम बसीकला थाना शाहपुर जिला मुजफ्फरनगर बताया जा रहा है।

