Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: दीपक गम्भीर के नेतृत्व मे बाल्मीकि क्रान्ति दल ने दिया ज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। बाल्मीकि क्रान्ति दल ने आगरा निवासी अरूण बाल्मीकि सफाई कर्मचारी की मौत पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मृतक के परिजनो को 40 लाख रूपये मुआवजा एवं उनकी योग्यतानुसार उचित दिलाय जाने की मांग की।

बाल्मीकि क्रान्ति दल,मुजफ्फरनगर के चीफ दीपक गम्भीर के नेतृत्व मे कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंचे संगठन के पदाधिकारियो,कार्यकर्ताओ तथा समाज के गणमान्य लोगों ने कचहरी स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सम्बोधित एक ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी पंकज मित्तल को सौंपा।

जिसमें आरोप लगाते हुए अवगत कराया कि आगरा निवासी अरूण बाल्मीकि सफाई कर्मचारी को आगरा पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया था। आरोप है कि पिटाई के कारण अरूण की मौत हो गई। इसी संदर्भ मे मांग है कि आरोपी पुलिसकर्मियो के खिलाफ कार्यवाही की जाए। आरोपी पुलिसकर्मियो पर मुकदमा दर्ज कर फास्ट ट्रेक कोर्ट में चलाकर आरोपियों को सजा दिलाई जाए।

अन्श्रय विवेक तिवारा लखनऊ,मनीष गुप्ता कानपुर की जिस तरह से पुलिस हिरासत मे मृत्यु हुई थी और उनको राज्य सरकार की तरफ से 40-40 लाख रूपये मुआवजा व ए-वन क्लास की नौकरी दी गई थी। उसी प्रकार पुलिस हिरासत मे मरे अरूण बाल्मीकि के परिजनो को भी 40 लाख रूपये व उनकी योग्यतानुसार नौकरी दी जानी चाहिए।

आरोपित किया कि सरकार द्वारा भेदभाव कर जातीय भेद भाव कर मृतक आश्रित अनुसूचित जाति का होने के कारण मात्र 10 लाख रूपये का मुआवजा व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की नौकरी की घोषणा करके बाल्मीकि समाज के साथ भेदभाव का प्रयास किया गया है। फिर सरकार बाल्मीकि समाज के साथ सौतेला व्यवहार ना करे।

ज्ञापन सौपने वालो में पूर्व मंत्री मदनलाल चन्द्रा,मनोज सौदाई एडवोकेट, सोनू सरवट, रमाकान्त चिन्डालिया, दीपक टांक,पी.के.सुधा, मोहित कल्याणी, गोपाल सुधाकर, प्रदीप महरोल, माधव सिह माहिवाल, बल्टी सिलेलान, सुधीर पार्चा,गाविन्द रामपुरी,राहुल पिशाचिया आदि मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − 2 =