Muzaffarnagar News: सडक दुर्घटना में मामा भांजे की मौत से कोहराम
शाहपुर।(Muzaffarnagar News) सडक हादसे मे बाईक सवार मामा-भान्जे की मौत हो गई। सडक हादसे की खबर से पुलिस मे हडकम्प मच गया।जानकारी के अनुसार शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव सौरम गेट के सामने अज्ञात वाहन की चपेट मे आ जाने से बाईक सवार दो युवक बुरी तरह घायल हो गए।
बताया जाता है कि इस हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक अपने वाहन सहित मौके से फरार हो गया। बीती रात हुए इस हादसे पर उधर से जा रहे कुछ अन्य वाहन चालक मौके पर एकत्रित हो गए। नागरिको ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलो को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। बताया जाता है कि उपचार से पूर्व ही इन दोनो की मौत हो गई।
पुलिस द्वारा मृतको के सम्बन्ध मे ली गई जानकारी के अनुसार इन दोनो की शिनाख्त अंकित राठी पुत्र मुकेश राठी निवासी लुहसाना, नीटू तोमर पुत्र सतपाल निवासी बिनौली बताया।
कई को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अलग अलग स्थानों से कई को अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया। थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 जोगेन्द्रपाल सिह द्वारा अभियुक्त नवेद पुत्र इकबाल निवासी न्याजुपुरा थाना कोतवाली नगर मुजफ्फरनगर को कब्रस्तान तिराहे से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर को बरामद किया गया।
इसके अलावा थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 नितिन कुमार द्वारा अभियुक्त महराजुद्दीन पुत्र अहसान निवासी मौ0 सरायुतुलसीराम थाना जानसठ जनपद मुजफ्फरनगर को मडकरीमपुर तिराहा से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के कब्जे से 01 नाजायज चाकू बरामद किया गया।इसके अलावा थाना मीरापुर पर नियुक्त उ0नि0 इन्तजार अहमद द्वारा अभियुक्त आकाष पुत्र संतराम निवासी दायमपुरा थाना मीरापुर जनपद मुजफ्फरनगर को रजवाहे की पुलिया से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर को बरामद किया।
कई वांछितों को दबोचा
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) अलग अलग स्थानों से वांछितों को गिरफ्तार किया। थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 सुखवीर सिंह द्वारा वारण्टी अभियुक्त मुन्ना पुत्र हफीज निवासी इस्लामाबाद भूड थाना खतौली को गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना भोपा पर नियुक्त व0उ0नि0 सत्यनारायण दहीया द्वारा वांछित अभियुक्त चन्द्रवीर पुत्र रूडा निवासी बेहडा थ्रू थाना भोपा को भोपा नहरपुल से गिरफ्तार किया गया।

