Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: गाडी की डिग्गी से बैग से नकदी चोरी करने वाले शातिर दबोचे

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना नईमण्डी पुलिस द्वारा दौराने चौकिंग हाईवे पर सवारियों को गाडी में बैठाकर सामान चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा किया। जहां पुलिस ने ०५ अभियुक्त गिरफ्तार किया जिनके कब्जे से ०१ इको गाडी समेत १,५२,०००-रूपये बरामद।

चोर/लूटेरे अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में चलाये जा रहे धरपकड अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर अर्पित विजयवर्गीय व क्षेत्राधिकारी नईमण्डी हिमांशु गौरव के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार सैनी थाना नईमण्डी के कुशल नेतृत्व में थाना नईमण्डी पुलिस द्वारा चैंकिग के दौरान पचेण्डा पुलिया के पास से अभियुक्तगण विजय पुत्र विनोद, नीरज पुत्र सुभाष, शुभम पुत्र विजय, सुमन पत्नी विजय व शशि पत्नी नीरज निवासीगण बचन सिंह कालोनी गली नम्बर ०४ (किराये का मकान) थाना नईमण्डी को गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्तगण के कब्जे से ०१ इको गाडी नम्बर डीएल ९सीवाई ९२५४ व १,५२,०००-रूपये बरामद किए गए। थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ के दौरान अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि हम लोग सडक पर गाडी लेकर घुमते रहते हैं एवं रास्ते में जो भी सवारी मिलती है उसे कम किराये का लालच देकर गाडी में बैठा लेते हैं

व सवारी का सामान, बैग गाडी की डिग्गी में रख देते हैं जहां हमारा अन्य साथी लेटा रहता है। जो बैग से कीमती जेवर व पैसा चोरी कर लेता है और बैग की चैन पर फेवीक्विक से चिपका देता है। बैग से सामान चोरी करने के बाद वह हमें सिग्नल देता है, जिसके बाद हम गाडी खराब या अन्य कोई बहाना बनाकर सवारी को रास्ते में उतारकर गाडी लेकर भाग जाते हैं। चोरी किए गए माल व पैसों को हम लोग आपस में बांट लेते हैं।

दिनांक १२ अक्टूबर को भी हमने रामपुर चौराहे से सवारी बैठाकर उनके बैग में रखे ३,६०,४०० रूपये चोरी कर लिए थे तथा गाडी खराब होने का बहाना बनाकर बागोंवाली चौराहे से आगे आईशर एजेंसी के पास गाडी से उतारकर मौके से भाग गए थे।

गिरफ्तार अभियुक्तगण के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तगण विजय पुत्र विनोद, नीरज पुत्र सुभाष शुभम पुत्र विजय, सुमन पत्नी विजय, शशि पत्नी नीरज सभी निवासी बचन सिंह कालोनी गली नम्बर ०४ किराये का मकान थाना नईमण्डी, मुजफ्फरनगर। जिनके कब्जे से ०१ गाडी इको नम्बर डीएल ९सीवाई ९२५४।(घटना में प्रयुक्त), १,५२,००० रूपये बरामद किये।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार सैनी, उ०नि० राघवेन्द्र सिंह चौहान, उ०नि० रामबीर सिंह थाना नईमण्डी, है०का० सुशील कुमार, है०का० सोविन्द्र सिंह, का० इरफान अली, का० मनेन्द्र राणा, का० प्रिन्स कुमार, का० धर्मेन्द्र कुमार, म०का० ममतेश, म०का० राखी सिंह थाना नईमण्डी शामिल रही।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine − four =