Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News:प्रथमा सर्व यू०पी० ग्रामीण बैंक के शाखा में विचार गोष्ठी का आयोजन

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News)  रुड़की रॉड स्थित प्रथमा सर्व यू०पी० ग्रामीण बैंक के शाखा में आयोजित ग्राहक गोष्ठी में बैंक अध्यक्ष महोदय श्री राकेश कुमार अरोड़ा जी की अध्यक्षता में क्षेत्रीय प्रबंधक श्री प्रदीप खुराना वरिष्ठ प्रबंधक श्री अवनीश कुमार व शाखा प्रबंधक श्री महेश चंद्र शर्मा द्वारा ग्राहक गोष्ठी का आयोजन किया गया।

गोष्ठी में शाखा रुड़की रोड के कार्य क्षेत्र के विभिन्न सम्मानित ग्राहक गण राजीव त्यागी, कपिल त्यागी, अजय त्यागी ,राधे श्याम धीमान ,बी०पी० त्यागी, आस मोहम्मद, जुल्फिकार, देवराज अंशु चौहान तेजपाल, संजय धीमान, आकाश गोयल, रुद्राक्ष सोहनिया आदि उपस्थित रहे। गोष्ठी में ग्राहकों की संख्या ५० से ५५ रही।

ग्राहक गोष्ठी के दौरान समस्त ग्राहकों द्वारा अपने विचार उच्चाधिकारियों के सम्मुख प्रस्तुत किए गए। वही शाखा प्रबंधक महेश चंद्र शर्मा जी की भू- भूप्रशंसा की गई। बैंक कर्मचाद्वारा सावधि जमा खाते में सर्वाधिक ब्याज का लाभ उठाने हेतु ग्राहकों को प्रेरित किया गया।

गोष्टी में उपस्थित अध्यक्ष ने बैंक की विभिन्न जमाव ऋण योजना जैसे कि आवास पर वाहन ग्रीन स्वयं सहायता समूह सावधि जमा आदि की सूचना ग्राहकों को प्रदान की वह समस्त योजनाओं का भरपूर लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया।

समस्त ग्राहकगण ने शाखा रुड़की रोड के स्टाफ की ग्राहक सेवा के प्रति कार्यशैली से पर पूरे स्टाफ को बधाई दी। मुख्य मुख्य अतिथी एवम बैंक अध्यक्ष राकेश कुमार अरोड़ा अत्यंत प्रसन्न व संतोष दिखाई दिए।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 + six =