Muzaffarnagar News: शातिरों को पुलिस मुठभेड में दबोचा, ट्रैक्टर और ट्राला बरामद
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) देर रात मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश पुलिस की गोली पैर में लगने से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जबकि दूसरे बदमाश को भी पुलिस ने दबोच लिया। गिरफ्तार किए गए दोनों बदमाशों से मेरठ से लूटा गया ट्रैक्टर और ट्राला बरामद हुआ है।
सीओ खतौली विनय कुमार गौतम ने बताया कि थाना शाहपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सोमवार रात को कुछ बदमाश अपराधिक घटना अंजाम देने के इरादे से आ सकते हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मुखबिर के बताए स्थान पर चेकिंग शुरू की। बताया कि जब थाना शाहपुर पुलिस सौरम पुलिया के पास चेंकिग कर रही थी, तो एक ट्रैक्टर पर सवार होकर दो बदमाश आते नजर आए।
जिन्हें रुकने का इशारा किया। लेकिन दोनों बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जिसके बाद उसे दबोच कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने दूसरे बदमाश को भी दबोच लिया।
मुठभेड़ के बाद इन बदमाशों को किया गया गिरफ्तार-सीओ बुढाना विनय कुमार गौतम ने बताया कि मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किए गए बदमाशों की पहचान विशाल पुत्र राजकुमार वैरागी निवासी ग्राम मुकीमपुरा थाना बिनौली जनपद बागपत(घायल) और रवि चौहान पुत्र विक्रम सिंह निवासी ग्राम सीतापुर थाना ज्वालापुर, हरिद्वार, उत्तराखण्ड के रूप में हुई।
मेरठ के रोहटा से लूटा गया था ट्रैक्टर ट्रॉला-सीओ बुढाना विनय कुमार गौतम ने बताया कि दबोचे गए बदमाशों ने मेरठ के रोहटा क्षेत्र से ट्रैक्टर और ट्राला लूटा था। उन्होंने बताया कि दोनों बदमाशों से हथियार भी बरामद किए गए हैं।

