Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: अवैध शस्त्र फैक्ट्री चलाते शातिर को दबोचा

बुढ़ाना।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना बुढाना पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र फैक्ट्री को जब्त करते हुए ०१ अभियुक्त को किया गिरफ्तार जिसके कब्जे से भारी मात्रा में बने-अधबने अवैध शस्त्र तथा शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किये।

जनपद में अवैध शस्त्र निर्माण एवं शस्त्र तस्करों के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना बुढाना के कुशल नेतृत्व में थाना बुढाना पुलिस द्वारा ग्राम जौला-कुरालसी रास्ते पर बन्द पडे कोल्हू से अवैध शस्त्र फैक्ट्री को जब्त करते हुए ०१ अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान भारी मात्रा में बने-अधबने अवैध शस्त्र व शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए गए।

अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बुढाना पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस द्वारा प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह बन्द पडे कोल्हू में अवैध रूप से शस्त्र निर्माण कर रहा था जिससे निर्मित शस्त्रों को बेचकर धन लाभ अर्जित कर सके। स्थानीय पुलिस द्वारा अभियुक्त के अनय अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त मशरूर पुत्र सलामू निवासी ग्राम जौला थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर जिसके कब्जे से ०२ देशी बन्दूक .१२ बोर, ०१ बन्दूक .३१५ बोर, ०१ पोनिया .१२ बोर, ०५ तमंचे .३१५ बोर, ०३ तमंचे .१२ बोर, ०६ अधबने तमंचे, १० अधबनी बॉडी, ०२ जिन्दा कारतूस .३१५ बोर, ०२ जिन्दा कारतूस .१२ बोर, ०१ खोखा कारतूस .१२ बोर, ०७ नाल .३१५ बोर, ०५ नाल .१२ बोर, ०५ तमंचे कीबट व बॉडी लोहे की, ०२ बट लकडी की बन्दूक वाली।

अवैध शस्त्र बनाने के उपकरणों में ०१ छोटी आरी, ०४ रेती, ०१ ब्लेडवाली आरी, ०५ आरी के ब्लेड, ०१ ग्राइन्डर, ०८ ब्लेड ग्राइन्डर, ०१ पंखा भटठी का, ०१ सिकंजा, ०१ ड्रिल मशीन, ०१ छैनी, ०१ हथौडी, ०१ हथौडा, ०३ बडी स्प्रिंग, १० छोटी स्प्रिंग, ०२ पेचकस, ०१ प्लास, ०१ संडासी, ०१ राफी, ०४ रेगमार्ग, ०२ सुंभी, ०१ डिब्बी स्क्रू, ०२ कैन ब्लैक स्प्रे कलर, १६ पत्ती लोहे की, २० लकडी की चाप, १५ टुकडे लोहे की चादर के, ७० मीटर डोरी, ०१ होल्डर व ०१ बल्ब।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा थाना बुढाना, उ०नि० गजेन्द्र सिंह, रोहित चौधरी, है०का० निर्वेश शर्मा, है०का० सुनील कुमार, का० विनय कुमार, सुधीर कुमार, नकुल सांगवान थाना बुढाना शामिल रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21169 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

six + ten =