Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: ग्राम प्रधान फुगाना बिजेंद्र मलिक को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया

बुढ़ाना।(Muzaffarnagar News) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर की बुढ़ाना तहसील के अंतर्गत ग्राम पुराना को स्वच्छता अभियान के तहत लगातार तीसरी बार सम्मानित किया गया है। वह मुजफ्फरनगर डीएम चंद्र भूषण सिंह ने ग्राम प्रधान फुगाना बिजेंद्र मलिक को मुजफ्फरनगर अपने कार्यालय पर बुलाकर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है।

 गांव में लगातार ग्राम प्रधान द्वारा उत्तर प्रदेश की ग्राम पंचायत में २०२२ के सर्वेक्षण के आधार पर नंबर वन घोषित किया गया है, जिसको लेकर मुजफ्फरनगर के डीएम चंद्र भूषण सिंह ने ग्राम प्रधान बिजेंद्र मलिक को बुलाकर सम्मानित किया गया है।

वही २०२० मैं स्वच्छता अभियान के तहत पूरे उत्तर प्रदेश में पहली बार प्रथम स्थान प्राप्त किया था। उसके बाद २०२१ में भी स्वच्छता अभियान के तहत प्रथम स्थान प्राप्त किया था।

वहीं २०२२ में भी स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान के तहत गांव फुगाना ने लगातार तीसरी बार प्रथम स्थान प्राप्त किया है वही ग्राम प्रधान को प्रशस्ति पत्र मिलने के बाद गांव में खुशी की लहर है।

ईदगाह का उपजिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

बुढ़ाना।(Muzaffarnagar News) उपजिलाधिकारी बुढाना के द्वारा क्षेत्राधिकारी बुढाना के साथ इदगाह का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देशो के क्रम में उपजिलाधिकारी बुढाना अरूण कुमार के द्वारा क्षेत्राधिकारी बुढाना विनय कुमार गौतम के साथ इदगाह का निरीक्षण किया गया। ईद की नमाज पढने के लिए व्यवस्थाओ का मुआयना किया गया तथा ईदगाह कैमटी से वार्ता की गयी। ईदगाह कैमटी द्वारा शान्तिपूर्ण ढंग से एवं इदगाह परिसर में नमाज पढे जाने हेतु आश्वासन दिया गया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21174 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × one =