Muzaffarnagar News: दर्जनों मुकदमो में वांछित चल रहा पशु चोर को मुठभेड के दौरान दबोचा
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) पुलिस कमांडर अभिषेक यादव एवं एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ अभियान चला रही कोतवाली नई मण्डी पुलिस ने सीओ सिटी कुलदीप सिंह एवं नई मण्डी कोतवाली प्रभारी सुशील सैनी के नेतृत्व में चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में एक अंतर्राज्यीय पशु चोर आशु निवासी बघरा, मुजफ्फरनगर को पुलिस की गोली का पीतल चखाते हुए लंगड़ा कर गिरफ्तार कर लिया है।
बदमाश आशु के पैर में पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया, जबकि बदमाश का एक साथी चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
सीओ सिटी कुलदीप ने बताया कि कोतवाली नई मण्डी क्षेत्र के सिसौना रोड पर पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को बोलोरो गाड़ी आती हुई दिखाई दी। पुलिस ने बोलोरो गाड़ी को रोकने का प्रयास किया
लेकिन गाड़ी के अंदर मौजूद बदमाश आशु ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। मुठभेड़ के दौरान पुलिस पर फायरिंग करते हुए बदमाश बोलोरो गाड़ी छोड़कर भागने लगे। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जिन्हें पुलिस ने दबोच लिया। जबकि आशु का एक साथी फरार हो गया। पुलिस मुठभेड मे पकड़ा गया आशु राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, हिमांचल, उत्तराखण्ड से दर्जनों मुकदमो में वांछित चल रहा है
पुलिस ने आशु से एक बोलेरो व २ दुधारू भैंस व एक लवारा व एक अवैध तमंचा कारतूस भी बरामद किया है। मौके पर सीओ सिटी कुलदीप सिंह,नई मंडी थाना प्रभारी सुशील सैनी तथा बागोवाली चौकी इंचार्ज ज्ञानेंद्र सिरोही भारी पुलिस फोर्स के साथ मौजूद थे।
शत प्रतिशत बरामदगी के साथ 2 गिरफ्तार
तितावी।(Muzaffarnagar News) पुलिस ने मात्र छह घंटे में शत प्रतिशत चोरी के माल की बरामदगी के साथ दो शातिरों को गिरफ्तार किया। कब्जे से चोरी किया हुआ माल (कीमत लगभग ०४ लाख रूपये) बरामद। थाना क्षेत्र तितावी में अज्ञात चोरों द्वारा पैथलोजी लैब से सामान चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था जिसके सम्बन्ध में थाना तितावी पर सुसंगत धाराओँ में अभियोग पंजीकृत किया गया। थाना तितावी पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही कर चोरी का अनावरण करते हुए जंगल ग्राम लालूखेड़ी से ०२ चोर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण राजू उर्फ रजत पुत्र मोहम्मद रफी निवासी मौ० नूरानी मस्जिद थाना कोतवाली शामली, शामली, विजय पुत्र जगजीत निवासी ग्राम टिटौली थाना आदर्श मंडी, शामली। जिसके कब्जे से ०१ लैपटॉप, ०१ ब्लड चेक करने वाली मशीन २८०० (चोरी के अभियोग से सम्बन्धित),. ०१ प्रिंटर, कैनन कंपनी का (चोरी के अभियोग से सम्बन्धित), ०१ एचएफ डीलक्स, ०३ मोबाइल फोन (घटना में प्रयुक्त) बरामद किया। अभियुक्तगण द्वारा पैथलौजी लैब संचालक को फोन करके लालूखेड़ी गांव में भेजकर पैथलोजी लैब से सामान चोरी किया गया था तथा मोबाइलों को स्विच ऑफ कर लिया था।

