Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: सरदार बलविंदर सिंह को प्रदेश मंत्री बनाने पर स्वागत

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी कृष्ण गोपाल मित्तल द्वारा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा० नरेश अग्रवाल,प्रदेश अध्यक्ष व डिप्टी स्पीकर विधानसभा उ०प्र० नितिन अग्रवाल व प्रदेश महामंत्री बृजेश शुक्ला की संस्तुति पर संगठन के वरिष्ठ महामंत्री सरदार बलविंदर सिंह को प्रदेश मंत्री उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन नियुक्त किया गया

कटहरा मोचियान सर्राफा एसोसिएशन द्वारा सरदार बलविंदर सिंह का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कटहरा मोचियान सर्राफा एसो० अध्यक्ष पवन वर्मा एवं संचालन महामंत्री संजय वर्मा द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल, नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी,प्रदेश युवा उपाध्यक्ष तरुण मित्तल उपस्थित रहे। प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल ने कहा कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा० नरेश अग्रवाल व प्रदेश अध्यक्ष वं डिप्टी स्पीकर विधानसभा नितिन अग्रवाल जी की संतुति पर संगठन के कर्मठ पदाधिकारी सरदार बलविंदर सिंह को प्रदेश मंत्री नियुक्त किया गया है

हमें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि व्यापारियों के हितो की लड़ाई लड़ते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय नरेश अग्रवाल जी के हाथों को मजबूत करेंगे,नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि सरदार बलविंदर सिंह जी अपनी कर्मठता व मृदुभाषी के कारण व्यापारियों में लोकप्रिय हैं एवं संगठन में लगातार २० वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे हैं

आज उनको बड़ी जिम्मेदारी मिलने से व्यापारियों में खुशी की लहर है,पवन वर्मा अध्यक्ष कटहरा मोचियान के नेतृत्व में व्यापारियों ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर व माल्यार्पण कर स्वागत किया गया

इस दौरान महेश वर्मा,मजहर, राजकुमार वर्मा,संजय वर्मा,प्रदीप, पवन गुप्ता,संजीव वर्मा,दिनेश,अनिल, प्रमोद कुमार,राकेश वर्मा,ऋषभ आदि सैकड़ों व्यापारी उपस्थित रहे

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21058 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 2 =