Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: यातायात जागरूकता माह के दौरान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। यातायात जागरूकता माह के दौरान जानसठ रोड स्थित एसबीएम योगा हेल्थ एंड साइंस कॉलेज में ऑल इंडिया एंटी करप्शन कमैटी द्वारा एक संगोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में एसपी ट्रैफिक कुलदीप सिंह मौजूद रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य कृष्ण गोपाल ने की। संगोष्ठी में उपस्थित छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए टीएसआई वीर अभिमन्यु ने कहा कि इस वर्ष यातायात माह के दौरान जागरूकता अभियान के कुछ कार्यक्रम कम हो पाए हैं जिसके अनेक कारण रहे हैं लेकिन यातायात माह में हमें सभी को जागरूक करना है।

उन्होंने सड़क पर सुरक्षित कैसे चले, हेलमेट की आवश्यकता, सीट बेल्ट के बारे में गंभीरता पूर्वक विचार प्रकट किए और बताया कि वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग बिल्कुल न करें क्योंकि दिमाग बटने से दुर्घटनाएं बढ़ती हैं साथ ही ओवर स्पीड और पैदल चलने के दौरान भी सड़क सुरक्षा नियमों का पालन अवश्य करे।ं टीएसआई ने बताया कि दुर्घटना घटित होने पर पहला घंटा जिसे गोल्डन आवर कहते हैं काफी कीमती होता है सरकार ने नई व्यवस्था की है कि यदि कोई व्यक्ति किसी घायल को भर्ती कराएगा तो उसे अनावश्यक परेशान नहीं किया जाएगा और बिना वजह कोई पूछताछ नहीं होगी।

इसलिए हम सभी का फर्ज है कि दुर्घटनाएं घटित होने पर घायल को अस्पताल पहुंचाएं। कार्यक्रम में बोलते हुए एसपी ट्रैफिक कुलदीप सिंह ने कहा कि जीवन में हमें हर वक्त अनुशासन का पालन करना होगा तभी हम आगे बढ़ सकते हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि जिंदगी आपकी है इसे बनाए या बिगाड़े यह कार्य आपका है।

उन्होंने छात्राओं से अपेक्षा की कि वे अपने बड़े बुजुर्गों की बातों को सुने और उन्हें मनन करें और अपना रोल मॉडल अच्छे लोगों को बनाएं और समय के हिसाब से जीवन को नियंत्रित करें। यातायात जागरूकता संगोष्ठी में ऑल इंडिया एंटी करप्शन कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव राजकुमार रहेजा ने कहा कि हेलमेट इसलिए जरूरी है क्योंकि यह यदि इंसान के सिर को कुछ हो गया तो उसका जीवन निरर्थक हो जाएगा

बाकी अंग कटने से जीवन बच जाता है लेकिन यदि सिर डैमेज हो जाता है तो फिर इंसान बच नहीं पात। उन्होंने सभी छात्र छात्राओं से कहा कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करना अपनी आदत बना ले।

ट्रैफिक संगोष्ठी में पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी विश्वदीप गोयल, जिला महासचिव अमित धीमान, पीआरओ डॉ संजय अग्रवाल, डॉक्टर सुशील के अलावा विद्यालय का स्टाफ भी उपस्थित हुआ।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × one =