Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: भारत की जीत पर किया स्वागत, कपिल देव अग्रवाल भी जा पहुंचे शिव चौक

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। देशभर में जहा पाकिस्तान पर भारत की जीत होते ही जहां जश्न का माहौल है इसी के साथ-साथ जनपद में भी भारत की जीत पर हिंदू – मुस्लिम एकता की मिसाल देखी गई यहां शहर के हृदय स्थल शिव चौक पर भारी संख्या में हिंदू – मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा शिव चौक पर पहुंचकर भारत माता के जयकारो सहित वंदे मातरम के नारे भी लगाए गए

यहां लोगों में उस वक्त और उत्साह बढ़ गया जब उनके बीच यूपी कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल भी जा पहुंचे जहां राज्य मंत्री द्वारा पहले शिव मूर्ति पर पूजा अर्चना के साथ ही घण्टे घड़ियाल बजाए गए तो वहीं बाद में शहर की जनता ,पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों को मिष्ठान खिलाकर उनके मुंह मीठा भी कराए गए। दरअसल पूरा मामला मुजफ्फरनगर जनपद के ह््रदय स्थल शिव चौक का है

जहां देर शाम विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत की जीत होते ही हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल शहर की जनता ने पेश करते हुए शिव चौक पहुंचकर भारत माता की जय के जयकारों सहित वंदे मातरम के नारों के साथ घंटे घड़ियाल बजा कर अपनी भारत की जीत पर अपनी खुशी का इजहार किया। यहां शहर की जनता की खुशी में उस वक्त चार चांद लग गए

जब उनके बीच उत्तर प्रदेश के कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल भी जा पहुंचे जहां भारी भीड़ ने राज्य मंत्री का स्वागत सत्कार किया तो वही राज्य मंत्री ने शिव मूर्ति पर पूजा अर्चना के पश्चात घंटे घड़ियाल बजाकर मिष्ठान एवं जलेबी से शहर की जनता, पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों सहित वहां से गुजरने वाले तमाम लोगों का भारत की जीत पर मुंह मीठा कराया।

यहां पहुंचे उत्तर प्रदेश के कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि देखिए नवरात्र के पहले दिन की पूर्व संध्या पर पाकिस्तान पर भारत ने जीत हासिल करते हुए बड़ी कामयाबी प्राप्त की है। शहर की जनता के बीच ऐसा लग रहा था जैसे नवरात्रों में ही लोग दीपावली मना रहे हो उन्होंने कहा कि विश्व कप में भारत की लगातार आठवीं बार यह जीत हुई है मैं सभी खिलाड़ियों को अपनी ओर से उत्तर प्रदेश सरकार की और से बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21209 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × one =