Muzaffarnagar News: चित्रकला कार्यशाला के अंतर्गत विभिन्न माध्यमों में चित्रण एवं मूर्तिकला से संबंधित कार्य प्रशिक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) महामना मालवीय इंटर कालेज के प्रांगण में आयोजित चित्रकला कार्यशाला के अंतर्गत विभिन्न माध्यमों में चित्रण एवं मूर्तिकला से संबंधित कार्य प्रतिदिन कराए जा रहे हैं इसी क्रम में मुजफ्फरनगर की मूर्तिकार सोनिया सैनी ने बाघरा ब्लाक से पधारी जानी-मानी कलाकार एवं समाजसेवी प्रिया सैनी के सहयोग से आज रेत में मोल्ड तैयार करके पी.ओ.पी. के माध्यम से ढोलक बजाती हुई एक ग्रामीण स्त्री की सुंदर प्रतिमा को मूर्त रूप प्रदान किया है
जिसे सभी प्रशिक्षुकों ने बड़ी तल्लीनता के साथ देखा और सीखा,साथ ही बढ़ती गर्मी को देखते हुए आज कालेज के प्रवक्ता दिनेश कुमार शर्मा जी के द्वारा सभी कलाकारों एवं नन्हे-नन्हे बच्चों को फ्रूटी का वितरण कराया गया।
इस अवसर पर जैन डिग्री कालेज की पूर्व प्रोफेसर डा रीता मोहन प्रशिक्षण लेने आए, तन्मय, प्रत्यूष सिंह, अंश धीमान, रुद्राक्ष सोहानिया, अक्ष गुप्ता, सार्थक अरोरा, अविका, प्रीति, रूबी खान, अनंता रानी,अंशुल, वंदिता मित्तल, हिमांशी, निखिल, ऐश्वर्या, मोहम्मद शाहिद हसन, मनीषा सैनी, सृष्टि, पूनम, प्रीति धीमान, श्रुति, राधिका सैनी, कनिष्का, ऋषभ पाल, अक्षय शर्मा व नित्या आदि उपस्थित रहे।
कार्यशाला के व्यवस्थापक डा राजबल सैनी ने बताया कि शहर के प्रख्यात पत्रकार एवं चित्रकार संजय धीमान कार्यशाला में जल संरक्षण के ऊपर अपना डेमोंसट्रेशन देंगे।
शिविर के संयोजक डा अनिल सैनी ने बताया कि शिविर में सभी नवोदित कलाकार नित- नए प्रयोगों के साथ कार्यशाला में रुचिकर कलाकृतियों का निरंतर सृजन कर रहे हैं जिसमें 10 वर्ष से लेकर 25 वर्ष तक की आयु के विद्यार्थी बड़ी लगन के साथ प्रशिक्षण ले रहे हैं। कार्यशाला में सुनील कुमार, पुनीत राठी, मानसी नामदेव एवं अर्जुन कुमार आदि का सहयोग रहा।

