Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: आपसी विवाद मे चली गोली से युवक की मौत

सिखेडा। (Muzaffarnagar News) आपसी विवाद मे चली गोली से एक युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। मिली जानकारी के अनुसार सिखेडा थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव मोघपुर मे मामूली विवाद मे चली आ रही रंजिश को आज दोपहर करीब 12 बजे हुआ आपसी विवाद झगडे मे तब्दील हो गया। इसमे एक पक्ष के युवक को गोली लग गई। झगडे मे गोली लगने से घायल युवक गौरव मलिक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया।

बताया जाता है कि उक्त युवक की अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते मे ही दम तोड दिया। युवक की मौत से परिजनो मे कोहराम मच गया। वहीं दूसरी और मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस कुछ ही देर मे मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने परिजनो तथा ग्र्रामीणो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।

पुलिस ने इस मामले की जांच पडताल के साथ आरोपियो की गिरफ्तारी के लिए भागदौड शुरू की। आला अधिकारियो के निर्देश पर गांव मे पुलिस फोर्स तैनात कर दिया है। चर्चा रही कि इन दोनो परिवारों के बीच पिछले काफी समय से आपसी रंजिश चली आ रही है। जिसके चलते होली वाले दिन भी इन दोनो परिवारों के बीच झगडा हो गया था।

अलग अलग स्थानों से कई पकडे

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अलग अलग स्थानों से कई वांछितों के गिरफ्तार किया। थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 संजय कुमार आर्य द्वारा वांरण्टी अभियुक्त सुजात पुत्र शहजाद निवासी ग्राम सुजडू थाना कोतवाली को गिरफ्तार किया। वहीं थाना शाहपुर पर नियुक्त उ0नि0 रामेन्द्र सिंह द्वारा वाद वांरण्टी अभियुक्त इनाम पुत्र अश्वाक निवासी मौ0 ठठेरान कस्बा व थाना शाहपुर को गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना बुढाना पर नियुक्त उ0नि0 जितेन्द्र सिंह द्वारा वांरण्टी अभियुक्त आशीष पुत्र मदनलाल निवासी कस्बा व थाना बुढाना को गिरफ्तार किया।

 

एसएसपी के निर्देश पर चला चैकिंग अभियान

Muzaffarnagar Newsमुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एसएसपी के निर्देश पर शहर में एंटी रोमियो स्क्वाड ने बाजार समेत सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। महिलाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी दीं और मनचले तत्वों को चेतावनी दी। महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा, सम्मान, स्वावलमंबन, सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से जनपद के समस्त थानों की एण्टी रोमियो टीम द्वारा अपने-अपने थानाक्षेत्रों में पड़ने वाले गांवों, बाजारों, स्कूल-कालेजों, कोचिंग सेंटर के आस-पास मिशन शक्ति फेज-४ अभियान के अन्तर्गत महिलाओं/बालिकाओं को जागरुक किया जा रहा है। अभियान के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं/बालिकाओं के लिए समर्पित विभिन्न सेवाओं/हेल्पलाईन नम्बरों (ट्वीटर सेवा, डॉयल-११२, हेल्प लाइन-१८१, वुमेन पावर लाइन-१०९० आदि) के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुए जागरूक किया जा रहा है तथा सुरक्षा सम्बन्धी सुझावो का आदान प्रदान किया जा रहा है। बिना वजह खडे एवं घूम रहे व्यक्तियों/मनचलों/शौहदों की चेकिंग करते हुए सख्त चेतावनी दी जा रही है। स्क्वाड सदस्यों ने बालिकाओं और महिलाओं को सुरक्षा संबंधी सलाह देकर उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। स्क्वाड ने किशोरी, युवती और महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ाया।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five + 6 =