Muzaffarnagar News:BJP State President Swatantra Dev के दौरे का युवक ने किया विरोध
Muzaffarnagar News: बुधवार को पहुँचे बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव के काफ़िले के दौरान एक युवक ने उस समय नारेबाजी कर विरोध किया,जब अध्यक्ष खतौली विधानसभा क्षेत्र में स्थित देवीदास मौहल्ले में एक वाल्मीकि परिवार के घर से खाना खाकर लौट रहे थे।
फिर क्या था उसी दौरान स्वतंत्र देव की गाड़ी को रोकने का प्रयास करते हुए युवक ने नारेबाजी कर दी। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने युवक को वहां से हटाकर काफ़िले को आगे बढ़ाया। आपको बता दें की बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का आज जनपद में तीन विधानसभा खतौली, मीरापुर और मुज़फ्फरनगर सदर में कार्यक्रम था। जहां पहुंचकर उन्होंने अपने प्रत्यासियों के प्रचार किया।
दरअसल विरोध कर रहे युवक सुधीर कुमार वाल्मिकी का कहना है कि आज यहां भाजपा नेता आए थे उनकी कथनी और करनी का विरोध हुआ है। 2017 में केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) प्रदेश के अध्यक्ष थे। उन्होंने वाल्मीकि समाज को एक जुमला दिया था कि स्थानीय निकाय की नगर पालिका में जितने भी संविदा कर्मचारी ठेका कर्मचारियों को अगर हमारी सरकार आई तो हम उन्हें पक्का करेंगे, लेकिन आज 2022 का चुनाव आ चुका है। आज तक भी बीजेपी सरकार (BJP Government) किसी भी अपने वादे पर पूरा नहीं उतरी है।
मनीषा कांड पूरे हिंदुस्तान के सामने है उसको 2:00 बजे सनातन धर्म के अनुसार हिंदू धर्म के अनुसार कोई व्यक्ति अगर 7:00 मर जाता है तो उसकी अर्थी को घर में पूरी रात रखा जाता है, लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार ने अपना घिनौना चेहरा दिखा कर एक दलित गरीब की बेटी शोषित बेटी को रात को 2:00 बजे पेट्रोल के हवाले कर दिया। बीजेपी सरकार (BJP Government) दलित विरोधी पार्टी है और जो वादे हमारे स्थानीय नगर निकाय के मेरा पढ़ा लिखा वर्ग ठेका कर्मचारी ठेके में नौकरी दे दी
इन्हें 2 साल तक अंतरराष्ट्रीय खेल शुरू कर रखे हैं। आर्मी की भर्ती बंद कर रखी है आज करोड़ों बेरोजगार हो चुके हैं। इस चुनाव में वाल्मीकि समाज का यह रोल है कि हम अपनी बहन किस तरह शहादत को बिल्कुल भी बेकार नहीं जाने देंगे। मनीषा का हम बदला लेंगे, वोट देकर और बीजेपी सरकार (BJP Government) को दिखाएंगे कि दलित की बेटी के साथ अत्याचार करने का नतीजा क्या होता है।
BJP State President Swatantra Dev ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि राज्य सरकार की 5 साल की गरीब कल्याण की जो योजनाएं है। उनको लेकर हम घर घर जा रहे है। हर घर संपर्क कर चौपाल कर रहे है। जनता का हमें जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। जैसे मैं देख रहा हूं,गांव में भी मैं गया था, यहां पर लोग पुनः मोदी-योगी को लाना चाहते है। जिसका एक कारण है,की पहली बार उत्तर प्रदेश में कानून का राज है। पहले जो रास्ते चलती माताओ-बहनो का कुंडल जो निकाल लेते थे। और रिपोर्ट दर्ज नहीं होता था।
खेतों से मोटर ट्रैक्टर चोरी हो जाते थे। रिपोर्ट तक दर्ज नहीं होता था। रास्ते में लड़कियों के साथ छेड़छाड़ होती थी, उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं होती थी। आज योगी शासन में एक घटना अब नहीं हो पा रही है। और होती है,तो कोई उन्ही मदद नहीं करता ना सरकार ना संगठन उनको जेल जाना पड़ता है। या तो जेल में जाता है,या ऊपर जाता है, या ज़मीन में जाता है। जो दलित गरीब लोग परेशान रहते थे,आज उनका पक्का मकान बन रहा है।
जनपद में लगातार बीजेपी प्रत्यासी और नेताओं का विरोध होता देखने को मिल रहा है। कुछ दिन पूर्व 19 जनवरी को भी खतौली क्षेत्र (Khatauli area) के ही बीजेपी प्रत्याशी विक्रम सैनी (BJP candidate Vikram Saini) का मन्नावरपुर गाँव में उस समय विरोध देखने को मिला था, जब वह अपने ही सैनी समाज में अपने प्रचार के लिए एक चौपाल कर रहे था .
