Muzaffarnagar News:श्री महालक्ष्मी जी प्रतिमा की पूजा अर्चना की
Muzaffarnagar News: कुलदेवी आद्य महालक्ष्मी मन्दिर,अग्रोहा के तत्वाधान में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज मिनाक्षी चौक स्थित कोल्ड स्टोरेज से अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन द्वारा श्री अग्रोहा धाम से भ्रमण करते हुए श्री महालक्ष्मी जी की प्रतिमा नगर मे पहुंची।
जहां संस्था के पदाधिकारियों एवं वैश्य समाज के गणमान्य लोगो के द्वारा कुलदेवी आद्य महालक्ष्मी जी की प्रतिमा का पूजन किया गया। कुलदेवी आद्य महालक्ष्मी मन्दिर अग्रोहा प्रतिमा की भारत यात्रा का आज इस कार्यक्रम के माध्यम से विधिवत शुभारम्भ हुआ।
समाजसेवी सुरेन्द्र अग्रवाल के मिनाक्षी चौक स्थित कोल्ड स्टोरेज पर आयोजित महालक्ष्मी जी की प्रतिमा के पूजन के दौरान मुख्य अतिथि के रूप मे पधारे मंत्री कपिलदेव अग्रवाल,तथा कार्यक्रम मे विशिष्ठ अतिथि के रूप मे उपस्थित रहे
पूर्व विधायक सोमांश प्रकाश, उद्यमी राकेश बिन्दल,उद्यमी सतीश गोयल, प्रमुख समाजसेवी भीमसैन कंसल,सौरभ स्वरूप, दिनेश गर्ग,भाजपा नेता श्री मोहन तायल ने महालक्ष्मी पूजन किया।
इस दौरान अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री प्रमोद मित्तल,जिला अध्यक्ष विनोद संगल, जिला महामंत्री अंकुर गर्ग आदि संस्था के पदाधिकारीगण एवं वैश्य समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

