Muzaffarnagar: ठंड से सुबह शाम राहत नहींः दोपहर में धूप से मिली राहत
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar) सुबह के समय घना कोहरा छाया रहने के बाद दिन में सूरज निकला। धूप से लोगों को दिन मे राहत मिली। रात में अभी भी कड़ाके की सर्दी बनी हुई है। हालांकि दिन में फिर दोबारा धूप निकलने से लोगों ने राहत की सास ली।
लोगों ने घरों की छतों पर धूप में बैठकर धूप का आनंद लिया और सर्दी से राहत पाने का प्रयास किया हालांकि देर शाम होते होते दोबारा ठंडी हवाओं का दौर शुरू हो गया और शाम होते होते ठंड अपने चरम पर पहुंच गयी। मंगलवार को सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा।
सुबह ग्यारह बजे तक यही हालात बने रहे। ग्यारह बजे के बाद सूरज निकला तो लोगों को राहत मिली। शाम चार बजे तक लोगों धूप का आनंद लिया। इसके बाद मौसम में अचानक सर्दी बढ गई। रात में इस समय अधिक सर्दी हो रही है।
हालांकि दिन में तेज धूप निकलने से लोगों ने राहत की सास ली। इसके साथ ही सुबह को घने कोहरे के कारण जहां जनजीवन अस्त व्यस्त रहा वहीं शाम होते होते फिर दोबारा ठंड होने से नागरिक हलकान रहे। जगह जगह अलाव पर शाम के समय हाथ तापते लोग नजर आये।

