इनामी को बुढाना Muzaffarnagar पुलिस ने दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना बुढाना पुलिस द्वारा वांछित व २५ हजार रुपये का ईनामी अभियुक्त गिरफ्तार। ०१ तमंचा मय ०१ जिंदा कारतूस .३१५ बोर तथा ५० किग्रा० एल्यूमीनियम का तार बरामद किया। शातिर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, विनीत जायसवाल द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक देहात के कुशल पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी बुढाना व थाना प्रभारी बुढाना के कुशल नेतृत्व में थाना बुढाना पुलिस द्वारा रात्रि को ०१ शातिर अभियुक्त को मेरठ करनाल हाईवे ग्राम बडकता को जाने वाले कट के पास से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त वांछित व २५ हजार का ईनामी अपराधी है। अभियुक्त के कब्जे से ०१ तमंचा मय ०१ जिन्दा कारतूस .३१५ बोर व ५० किग्रा० हाइटेंशन लाईन का एल्यूमीनियम का तार बरामद किया गया।
अभियुक्त हसीन पुत्र कल्लू नि० ग्राम मेघराजापुर थाना मुण्डाली जनपद मेरठ, थाना बुढाना पर पंजीकृत अभियोग में वांछित चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा २५ हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया था।
अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बुढाना पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उ०नि० सेन्सरपाल सिंह, गनेश शर्मा, है०का० कुलवन्त सिंह, वकार, का० गजेन्द्र सिंह, रोहित कुमार थाना बुढाना शामिल रहे।

