मुजफ्फरनगरः प्रियंका का हमला, कहा-सरकार ने किया बॉर्डर पर बेटों को भेजने वाले किसानों का अपमान
लेकिन मुझे इस देश की जनता पर भरोसा है और आपसे बहुत बड़ी उम्मीद है मुझे उम्मीद है कि आप पीछे नहीं हटेंगे और अपने अधिकारों के लिए लडेंगे और इसके लिए कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता आपके साथ खडा रहेगा। इस लडाई में हम आपके साथ है। मेरा भाई राहुल गांधी आपके साथ है, कांग्रेस पार्टी का एक एक नेता व कार्यकर्ता आपके साथ है और मैं कहने आयी हूं कि मैं आपका साथ नहीं छोडूंगी। मेरी जात और मेरा धर्म आप है।
अंत में उन्होंने किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानां की आत्मा की शांति को दो मिनट का मौन रखा। रैली में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा,पूर्व सांसद सईदुज्जमा, पूर्व सांसद हरेन्द्र मलिक, पूर्व जिलाध्यक्ष बिलकिश चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह वर्मा, पूर्व विधायक पंकज मलिक, पूर्व विधायक इमरान मसूद,कमल किशोर, पूर्व सांसद दीपेन्द्र हुडडा, पूर्व मंत्री दीपक कुमार, आचार्य प्रमोद कृष्णम,धीर सिह,रविन्द्र मलिक, बिजेन्द्र सिह,कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा, वरिष्ठ नेता पं.उमादत्त शर्मा, बी.बी.गर्ग,पं.कालूराम शर्मा, शहर अध्यक्ष जुनेद रउफ,सलमान सईद,शानदार गुफरान,पूर्व जिलाध्यक्ष नानू मिया, पूर्व जिलाध्यक्ष हरेन्द्र त्यागी, कांग्रेस नेता सुदेश मलिक, कांग्रेस नेता जयकुमार, पूर्व शहर अध्यक्ष मौ.तारिक कुरैशी सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता तथा क्षेत्रिय ग्रामीण मौजूद रहे।
तितावी। कांग्रेस महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी की रैली के मददेनजर रैली स्थल व उसके आसपास भारी मात्रा मे पुलिस व पीएसी बल तैनात रहा।
रैली स्थल पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था रही। वहीं दूसरी और रैली के कारण जाम की स्थिती से निपटने के लिए रैली के दौरान शामली-मुजफ्फरनगर मार्ग पर पुलिस व टै्रफिक पुलिस व्यवस्था बनवाने मे जुटी रही।
तितावी थाना प्रभारी राधेश्याम यादव सहित समस्त पुलिसकर्मी व्यवस्था बनाने मे जुटे रहे। सुबह से ही रैली मे शामिल होने के लिए टै्रक्टर-ट्राली,बसें, कार तथा अन्य वाहन बघरा पहुंचने शुरू हो गए थे।

