Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar एसएसपी ने नवनिर्मित पुलिस चौकी का किया उद्घाटन

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक SSP संजीव सुमन द्वारा थानाक्षेत्र सिविल लाईन में नवनिर्मित पुलिस चौकी कचहरी का फीता काटकर उद्धाटन किया गया।अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन द्वारा थानाक्षेत्र सिविल लाईन में नवनिर्मित पुलिस चौकी कचहरी का उद्धाटन किया गया।

SSP संजीव सुमन द्वारा बताया गया कि नवनिर्मित पुलिस चौकी कचहरी से क्षेत्र अन्तर्गत आने वाले बैंको, रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस अडडा, क्लेक्ट्रेट, कचहरी आदि में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी तथा आम जनमानस में पुलिस के प्रति विश्वास भी बढेगा, साथ ही किसी भी फरियादीध्पीडित की समस्या पर तत्काल कार्यवाही भी की जा सकेगी।

नवनिर्मित पुलिस चौकी कचहरी से बेहतर पुलिसिंग के साथ ही उत्पन्न समस्याओं में तत्काल पुलिस की सेवा आम जनता को मिल सकेगी। साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा नवनिर्मित पुलिस चौकी कचहरी पर तैनात पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया गया कि क्षेत्र में घूमकर लोगों से संवाद करें जिससे कि जनपद में भयमुक्त माहौल पैदा हो।

चौकी में २४’७ पुलिसकर्मी उपलब्ध रहेंगे तथा हर समय पीने के लिए शुद्ध पेयजल एवं फरियादियों/पीडितों के बैठने की व्यवस्था भी की गई है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, सहायक पुलिस अधीक्षक आयुष विक्रम सिंह, क्षेत्राधिकारी नईमण्डी हिमांशु गौरव सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20594 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 + three =