Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar- दो की सड़क हादसे में मौत, एक गम्भीर

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) हाईवे पर हुई दुर्घटना में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। हादसा एनएच-५८ पर भैंसी कट के समीप पुल पर हुआ। मेरठ के शास्त्री नगर निवासी सत्येंद्र यादव पुत्र सरदार सिंह अपनी स्विफ्ट डिजायर कार में सवार होकर देहरादून से मेरठ की ओर जा रहे थे।

कार में उनके साथ दिलशाद नाम का एक व्यक्ति और एक अन्य व्यक्ति, जिसे मोटर मैकेनिक बताया जा रहा है वह भी सवार थे।सुबह करीब ४ बजे हुआ हादसा-सत्येंद्र यादव के भाई योगेंद्र यादव ने बताया कि जब कार रविवार तड़के करीब ४ बजे एनएच ५८ पर भैंसी कट के समीप पुल पर पहुंची तो विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसमें टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी घातक थी कि कार चला रहे उनके भाई सत्येंद्र यादव को गंभीर चोट आई। तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।योगेंद्र यादव ने बताया कि अस्पताल में उनके छोटे भाई सत्येंद्र यादव और एक अन्य अज्ञात मोटर मैकेनिक को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि गंभीर हालत में दिलशाद का उपचार चल रहा है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। प्रभारी निरीक्षक थाना खतौली संजीव सिंह का कहना है कि एक्सीडेंट में २ लोगों की मौत हुई है। मुकदमा दर्ज कर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20794 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four + 8 =