Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar: पत्नी ने प्रेमी के साथ रची पति को मारने की थी साजिश, पुलिस ने किया फाइनेंसर की मौत का खुलासा

Muzaffarnagar:पुलिस ने रविवार को एक क़ातिल पत्नी सहित 5 लोगो को गिरफ़्तार किया है, जिसके कब्जे से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त दो तमंचे और कारतूस भी बरामद किये है।  4 दिन पूर्व भोपा थाना क्षेत्र (bhopa police station area) के मोरना गांव में एक फाइनेंसर प्रवीण की बाइक सवार बदमाशों ने उस समय गोली ममारकर हत्या कर दी थी

जब वह शाम के समय बाजार में एक मेडिकल स्टोर के बाहर खड़ा था। उस समय घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर अपनी जांच शुरू कर दी थी।

जानकारी के मुताबिक़ मृतक प्रवीण की पत्नी स्वीटी ने अपने प्रेमी गौरव नेपाली के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या की साज़िश रची थी। जिसके लिए बाग़पत के बड़ौत निवासी एक बदमाश राजीव फौजी ने प्रवीण की हत्या के लिए भाड़े के तो शूटर दीपक और शुभम को हायर कराया था। जिन्हे हत्या के बाद एक एक लाख रुपये देने की बात तय हुई थी।

जिसके बाद अंकित उर्फ़ सन्नी और शेंकी उर्फ़ अमृत राठी ने 6 जुलाई को फाइनेंसर प्रवीण की रैकी कर हत्यारो को सूचना दी थी, जिस पर बाइक सवार इन शूटरों ने प्रवीण की गोली मारकर घटना को अंजाम दिया था और मौके से फरार हो गए थे।

बताया जा रहा है कि मृतक प्रवीण का पत्नी से पिछले करीब 2 सालों से विवाद चल रहा था। दोनों अलग रह रहे थे। मृतक लगातार अपनी संपत्ति बेचता जा रहा था, जिसका लगातार विरोध पत्नी के द्वारा किया जा रहा था।

इस हत्याकांड का आज खुलासा करते हुए पुलिस ने मृतक की पत्नी स्वीटी सहित रैकी करने वाले दोनों युवक अंकित उर्फ़ सन्नी और शेंकी उर्फ़ अमृत राठी सहित दोनों हत्यारे दीपक उर्फ़ हनुमान और शुभम पंडित उर्फ़ विष्णु को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जिनके कब्जे से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त दो तमंचे और कारतूस भी बरामद किए है।

इस मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी मुजफ्फरनगर विनीत जायसवालने बताया कि थाना भोपा पुलिस ने एसओजी एवं सर्विस लांस की संयुक्त कार्रवाई में एक हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20929 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty + 1 =