वैश्विक

Narendra Modi ने नेपाल के पीएम पुष्प कमल से की द्विपक्षीय साझेदारी को आगे बढ़ाने पर चर्चा

Narendra Modi ने शनिवार को नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल ‘प्रचंड’ से फोन पर बात की है. इस दौरान दोनों देशों के बीच दोस्ती के गहरे संबंधों को और मजबूत करने के लिए भारत-नेपाल सहयोग के विभिन्न पहलुओं पर बात हुई. पीएम नरेंद्र मोदी और प्रचंड के बीच फोन पर बातचीत दोनों देशों के मध्य उच्च स्तरीय आदान-प्रदान की परंपरा का हिस्सा है.

भारत और नेपाल के प्रधानमंत्रियों के बीच हुई फोनवार्ता पर प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया, ‘दोनों नेताओं ने भारत-नेपाल द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की और 31 मई से 3 जून 2023 तक नेपाली प्रधानमंत्री प्रचंड की भारत यात्रा के दौरान हुई वार्ताओं के बाद की प्रगति पर चर्चा की, ताकि द्विपक्षीय साझेदारी को आगे बढ़ाया जा सके. इसके साथ दोनों देशों में दोस्ती के गहरे संबंधों को और मजबूत किया जा सके.’

Narendra Modi और नेपाल के पीएम के बीच हुई वार्ता पर कहा गया है कि नेपाल एक करीबी और मैत्रीपूर्ण पड़ोसी है, जो भारत की ‘पड़ोस प्रथम’ की नीति में एक प्रमुख भागीदार है. टेलीफोन पर हुई यह बातचीत दोनों देशों के बीच उच्च स्तरीय आदान-प्रदान की परंपरा को जारी रखे हुए है.

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21242 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 + 8 =