Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

शाहपुर कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा न्यू चित्रकारी प्रतियोगिता कार्यक्रम

शाहपुर कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा न्यू चित्रकारी प्रतियोगिता कार्यक्रम में बनाई गई आकर्षक प्राकृतिक कलाकृतियां।
शाहपुर कन्या इंटर कॉलेज शाहपुर की अध्यापिकाओं द्वारा छात्राओं को ऑनलाइन शिक्षण कार्य कराया जा रहा है

जिसमें शिक्षण कार्य के अतिरिक्त भी कोरोना महामारी से बचाव हेतु जागरूकता अभियान के अंतर्गत अनेकों कार्यक्रम भी समय-समय पर कराए जा रहे हैं

आज इस कड़ी में संस्था की हाई स्कूल स्तर की छात्राओं रिंकी , सदफ, इशिका, सिमरन, सानिया नरगिस ,अंजलि ,शहरीन, बुशरा अंशिका, किसा जोहरा ,आंचल ने न्यू चित्रकारी प्रतियोगिता के अंतर्गत घर पर रहकर मनमोहक और आकर्षक ग्रामीण दृश्य चित्रण की प्राकृतिक कलाकृतियां प्रस्तुत करते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा को दर्शाया

सभी बच्चों का चित्रकारी के प्रति प्रयास सराहनीय है ।विद्यालय परिवार उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता है ।

प्रधानाचार्या श्रीमती ऊषा अस्थाना , श्रीमती रिंकी ,श्रीमती आदेश ,श्रीमती शिवानी अरोरा और श्रीमती अंजलि आदि का सहयोग रहा ।संस्था अध्यक्ष अजय भार्गव  व प्रबंधक अरविंद गुप्ता ने छात्राओं के स्वाभाविक प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त की है ।

विद्यालय खुलने पर उत्तम कलाकारी करने वाले बच्चों को अपनी ओर से पुरस्कार देने की घोषणा की।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21032 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 + four =