वैश्विक

New York: फायरिंग करने वाले शख्स की पुलिस ने बताई पहचान,13 लोग भगदड़ में घायल

New York के ब्रुकलिन में मंगलवार को एक सबवे स्टेशन पर अचानक गोलीबारी हो गई. अधिकारियों ने कहा कि इस हमले में कुल 10 लोगों को गोलियां लगी हैं जिसमें से 7 पुरुष और 3 महिलाएं हैं. अन्य 13 लोग भगदड़ में घायल हुए हैं. हालांकि किसी भी घायल की स्थिति जानलेवा नहीं हैं. 

एक तरफ जहां इस हमले ने पूरे अमेरिका को चौंका कर रख दिया है वहीं दूसरी तरफ गोलीबारी करने वाले संदिग्ध से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है. न्यूयॉर्क पुलिस कमिश्नर Keechent Sewell के मुताबिक हमला करने वाला शख्स 5 फुट 5 इंच के कद का गठीले शरीरवाला डार्क स्किन पुरुष था.  इस शख्स ने हरे रंग का कंस्ट्रक्शन वेस्ट और सफेद शर्ट पहन रखा था. 

अधिकारी ने कहा कि फिलहाल हमलावर का स्केज तैयार कर लिया गया है. अधिकारियों की मानें तो उसकी जानकारी देने वाले को 50 हजार डॉलर का इनाम दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि इस मामले में हम संघीय एजेंसियों के साथ मिलकर जाँच कर रहे हैं. इस घटना से जुड़ी कोई भी तस्वीर वीडियो अगर किसी के पास है तो वो हमें साझा करें. 

वहीं गवर्नर ने कहा कि यह शख्स अभी भी खुला घूम रहा है. यह खतरनाक है. हम मास शूटिंग की घटनाओं से तंग आ चुके हैं. इसपर अब विराम लगना चाहिए. 

वहीं पुलिस का कहना है कि उन्हें इस घटना कि वे हमले के सिलसिले में 62 वर्षीय फ्रैंक आर जेम्स की तलाश कर रहे हैं, क्योंकि उसने एक यू-हॉल वैन किराए पर ली थी जो शूटिंग से जुड़ी हो सकती है.

चाबी घटनास्थल पर मिली थी. एनवाईपीडी चीफ ऑफ डिटेक्टिव्स जेम्स एसिग ने कहा हम यह निर्धारित करने के लिए देख रहे हैं कि क्या उसका ट्रेन से कोई संबंध है.

America: न्यूयॉर्क स्टेशन फायरिंग, खून से लिपटे और दर्द से कराहते लोग नजर आए

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21202 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 − one =