Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगीः डीएम

मुजफ्फरनगर। काली व हिंडन नदी के पुररूद्धार के सम्बन्ध मे आयोजित बैठक के दौरान डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने अधिकारियो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कचहरी स्थित लोकवाणी भवन मे अधिनस्थ अधिकारियो के साथ आयोजित बैठक के दौरान डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने कहा कि राष्ट्रीय हरित अधिकरण एनजीटी के निर्देशो का सही से अनुपालन होना चाहिए।

जिसमे किसी प्रकार की कोई लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि एनजीटी के निर्देशो का उचित प्रकार से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

राष्ट्रीय हरित अधिकरण के निर्देशो के अपनुपालन मे प्रतिदिन काली व हिंडन नदी के पुनरूद्धार के संबंध मे आयोजित बैठक के कारण इस समबन्ध मे विभिन्न बिन्दुओ पर समीक्षा की।

बैठक मे एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार, एडीएम प्रशासन अमित सिह, सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21192 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 2 =