यूपी में अब दो दिन के बजाय सिर्फ एक दिन होगा वीकेंड लॉकडाउन
यूपी में कोरोना को देखते हुए योगी सरकार ने बहुत अहम फैसला लिया है। इस फैसले का लोगों को बेसब्री से इंतजार था। अब इंतजार खत्म हो गया है। अब यूपी में सिर्फ एक दिन ही लॉकडाउन लगेगा।
फिलहाल योगी सरकार ने अभी पूरी तरह से साप्ताहिक लॉकडाउन को न हटाकर समय अवधि घटा दी है। बता दें कि यूपी में अब सिर्फ रविवार को ही लॉकडाउन रहेगा। प्रदेश में सोमवार से लेकर शनिवार तक सुबह के आठ बजे से रात को 10 बजे तक सभी पाबंदिया हटा दी गई है। लेकिन इसके साथ ही सभी को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना होगा।इस दौरान योगी ने कहा है कि सभी को मास्क के साथ दो गज की दूरी का पालन करना होगा।

