Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar एनएच-५८ पर चलाया जा रहा OYO Hotel सील, आपत्तिजनक स्थिति में प्रेमी

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) प्रशासन व पुलिस की नजरों में धूल झोंक कर थाना मंसूरपुर के एनएच-५८ पर चलाया जा रहा ओयो होटल को पुलिस ने सील कर दिया है। जानकारी के अनुसार दिल्ली-देहरादून राजमार्ग-५८ पर जंगल में बने कमरे पर बोर्ड टांगकर चलाया जा रहा ओयो होटल पर एसडीएम खतोली सुबोध कुमार ने छापा मारा

तो ओयो होटल को पूरी तरह से अवैध पाया गया जिसके बाद में प्रेमी जोड़ों के आपत्तिजनक स्थिति में मिलने पर होटल का नाम दिए गए कमरे को पुलिस द्वारा सील कर दिया गया है। एसडीएम की ओर से की गई इस बडी कार्यवाही के बाद इलाके में खुले ओयो होटल को बंद कर संचालक फरार हो गए।

एसडीएम खतौली के जांच करने पर कोई भी रजिस्ट्रेशन या कोई भी दस्तावेज नही मिले जिसके बाद पुलिस ने होटल को सील कर दिया। पुलिस के छापा मारने के बाद वहाँ पर हड़कंप की स्थिति बन गयी और अवैध ओयो होटल को संचालित करने वाले लोग फरार हो गए। यह प्रकरण आज चर्चा का विषय बना रहा।

छापामारी से मचा हडकम्प

मंसूरपुर।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) क्षेत्र के एनएच-58 मार्ग पर दुकानो पर ओयो की सूचना पर एसडीएम ने छापामारी की। जिससे दुकानदारों मे हडकम्प मचा रहा। बताया जाता है कि मामले की जांच चल रही है। जिसके बाद अग्रिम कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21225 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × five =