Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

दंगे में मारे गए लोगों की सातवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में सात साल पहले सात सितंबर को हुए दंगां में मारे गए लोगों की सातवीं पुण्यतिथि पर केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान, विधायक उमेश मलिक, पूर्व प्रमुख वीरेंद्र सिंह एवं कवाल कांड में मारे गए गौरव के पिता रविंद्र सिंह ने बसेड़ा रहमतपुर और भोकरहेड़ी गांव में जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुजफ्फरनगर में सात सितंबर २०१३ को नगला मंदौड में आयोजित बहू-बेटी सम्मान बचाओ महापंचायत से लौटती भीड़ पर कई स्थानों पर हमले हुए थे।

दंगे में बसेड़ा गांव निवासी बृजपाल सिंह, रहमतपुर गांव निवासी अजय सिंह, भोकरहेड़ी कस्बा निवासी सोहनवीर सिंह भी हिंसा में मारे गए थे। तीनों ही स्थानों पर बृजपाल सिंह, अजय सिंह और सोनवीर सिंह की सातवीं बरसी का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर आयोजित हवन में केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान, बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक, वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व प्रमुख वीरेंद्र सिंह एवं रविंद्र सिंह मलिकपुरा ने गांव बसेड़ा रहमतपुर एवं भोकरहेड़ी में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

भोकरहेड़ी में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में राजीव चेयरमैन हमतपुर, जोगेन्द्र वर्मा भोकरहेड़ी, अमित प्रमुख, अजय चेयरमैन आदि उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20862 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 5 =